एक्सप्लोरर

सुशांत का घर छोड़ने के बाद क्या रिया ने महेश भट्ट को किए थे ये मैसेज, व्हाट्सएप चैट हुई लीक

रिया चक्रवर्ती और फिल्म मेकर महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है. चैट से यह पता लगता है कि यह शायद उस दिन की होगी जिस दिन रिया ने अपने बॉयफ्रेंड सुशांत के घर को छोड़ा था.

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई में है. इस बीच, 8 जून को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और फिल्म मेकर महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है जिस पर इस वक्त चर्चा जोरों पर है. चैट से यह पता लगता है कि यह शायद उस दिन की होगी जिस दिन रिया ने अपने बॉयफ्रेंड सुशांत के घर को छोड़ा था.

व्हाट्सअप पर दोनों के बीच हुई इस बातचीत से यह भी बात सामने आती है कि रिया के पिता सुशांत संग उनके रिश्ते से खुश नहीं थे और भट्ट ने उन्हें इससे दूर हो जाने की सलाह दी थी. लीक हुए चैट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक रिया, भट्ट से कहती हैं, "एक भारी मन और राहत के एहसास के साथ आएशा आगे बढ़ गई है सर." साल 2018 में आई फिल्म 'जलेबी' में रिया का नाम आएशा था जिसका सह-निर्माण महेश भट्ट द्वारा किया गया था.

इसके बाद मैसेज में वह लिखती हैं, "आपका आखिरी कॉल जगाने वाला था. आप मेरे एंजेल हैं, आप उस वक्त भी मेरे साथ थे और अब भी हैं." इसका जवाब महेश भट्ट दो अलग-अलग मैसेज में देते हैं जिसमें वह लिखते हैं, "पीछे मुड़कर मत देखना. जो जरूरी है उसे संभव बनाओ. अपने पिता को मेरा प्यार देना. वह काफी खुश होंगे."

इसके आगे रिया लिखती हैं, "कुछ साहस मिला और उस दिन आपने फोन पर मेरे पिता के बारे में जो कहा, उससे मुझे उनके लिए साहस जुटाने में मदद मिली. हमेशा इतने खास बने रहने के लिए उन्होंने आपको प्यार भेजा है और आपका शुक्रिया अदा किया है." जवाब में भट्ट लिखते हैं, "तुम मेरी बच्ची हो. मुझे हल्का महसूस हो रहा है."

इस पर रिया लिखती हैं, "आहहहह कोई शब्द नहीं है सर, जो भावना मैं आपके लिए महसूस करती हूं." आगे भट्ट लिखते हैं, "निडर बनने के लिए शुक्रिया."

जवाब में रिया आगे लिखती हैं, "किस्मत को धन्यवाद कि मैं आपसे मिली. आप सही हैं. हमारे रास्ते इस दिन के लिए जुड़े थे. यह किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि किसी बेहद अलग चीज के लिए, मुझे कहे गए आपके हर शब्द मेरे अंदर गूंज रही हैं और मैं आपके निस्वार्थ प्रेम के गहरे प्रभाव को महसूस कर सकती हूं."

रिया ने इसमें आगे लिखा, "मेरे बेस्ट मैन, मैं आपसे प्यार करती हूं और आपको गर्व महसूस कराऊंगी." इसके जवाब में महेश भट्ट ने हाथ जोड़ने वाले एक ईमोजी के साथ लिखा, "तुमने कराया है. सच में. तुमने जो किया है उसके लिए साहस चाहिए. पीछे मत मुड़ना."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला
पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget