एक्सप्लोरर

ईडी ने रिया चक्रवर्ती के भाई से रातभर की पूछताछ, रिया को फिर सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया

रिया चक्रवर्ती के भाई से रात भर पूछताछ के बाद अब एक बार फिर से सोमवार को रिया को ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. शौविक चक्रवर्ती रातभर की पूछताछ के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे यहां बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी कार्यालय से निकला. उससे शनिवार दोपहर के करीब पूछताछ शुरू हुई थी.

अधिकारियों ने बताया कि शौविक चक्रवर्ती से उसके निजी कारोबार, आय, निवेश और अपनी बहन एवं राजपूत के साथ वित्तीय सौदों को लेकर पूछताछ की गयी तथा धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत उसका बयान दर्ज किया गया. उससे सात अगस्त को भी एजेंसी ने कुछ देर के लिए पूछताछ की थी. उसी दिन उसकी बहन और इस मामले की मुख्य आरोपी रिया से भी एजेंसी ने पहली बार करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी. की रिया और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को फिर सोमवार को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए सम्मन जारी किया गया है. शुक्रवार को ईडी ने इंद्रजीत, रिया के चार्टर्ड एकाउंटेंट रितेश शाह और कारोबारी प्रबंधक श्रुति मोदी से पूछताछ की थी. श्रुति मोदी, राजपूत के लिये भी काम करती थी.

समझा जाता है कि एजेंसी ने रिया से दिवंगत अभिनेता के साथ दोस्ती, कारोबारी सौदों एवं दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों के दौरान घटित बातों के बारे में पूछताछ की थी. रिया ने अदालत में दायर की गयी याचिका में कहा था कि वह राजपूत के साथ सह-जीवन में थी. अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित थी. ईडी की नजर शहर के खार इलाके और नवी मुम्बई में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद और स्वामित्व के स्रोत पर है.

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि ईडी रिया से उनकी आय, व्यय और निवेश के बीच कथित रूप से मिलान नहीं होने के बारे में जवाब चाहती है. उनका कहना है कि रिया ने अपनी आय करीब 14 लाख होने का जिक्र करते हुए आयकर रिटर्न फाइल किया था लेकिन उनके निवेश का मूल्य कथित रूप से ज्यादा है. सूत्रों के अनुसार रिया ने एजेंसी को बताया कि उन्होंने अपनी आय, बचत से संपत्ति में निवेश किया है और बैंक से ऋण लिया है.

रिया पर राजपूत के पिता ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. शुरू में रिया ने उच्चतम न्यायालय में अपनी अपील लंबित होने का हवाला देकर ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था. उच्चतम न्यायालय में मामले पर 11 अगस्त को सुनवाई होनी है.

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा था कि उनकी मुवक्किल कानून का पालन करने वाली नागरिक है और वह जांच में सहयोग करेंगी. रिया ने शीर्ष अदालत से दरख्वास्त किया है कि बिहार पुलिस द्वारा उनके विरूद्ध दर्ज मामले को मुम्बई पुलिस को स्थानांतरित किया जाए.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
सिर्फ एक गाने से कमा लिए एक्स्ट्रा 25 करोड़, फिल्म 'क्रू' के मेकर्स को कैसे हुआ बंपर मुनाफा, जानें
'चोली के पीछे' गाने से हुआ 25 करोड़ का एक्स्ट्रा प्रॉफिट, कुमार तौरानी का बड़ा खुलासा
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू मूवीज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget