एक्सप्लोरर

जब बुर्का पहनकर अपनी फिल्‍म देखने थियेटर पहुंच गए Vijay Deverakonda, पता चली थी ये बड़ी बात

Vijay Deverakonda In Burqa: 'लाइगर' जैसी एक्‍शन से भरपूर फिल्‍म में विजय देवरकोंडा के काम करने के पीछे एक बेहद ही दिलचस्‍प 'बुर्का' किस्‍सा छिपा है, जिसका उन्‍होंने खुद खुलासा किया है.

Vijay Deverakonda On Wearing Burqa: साउथ सुपरस्‍टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) फिल्‍म ‘लाइगर’ (Liger) से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं. अनन्‍या पांडे (Ananya Panday) के साथ उनकी यह फिल्‍म इस शुक्रवार यानि 25 अगस्‍त को रिलीज होने जा रही है. यह उनकी पहली एक्‍शन फिल्‍म भी है. इसलिए वह ‘लाइगर’ को लेकर दोगुना उत्‍साहित हैं.

अब देवरकोंडा की पहली एक्‍शन फिल्‍म पर दर्शकों की क्‍या प्रतिक्रिया रहती है, ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा. मगर साउथ स्‍टार ने एक दिलचस्‍प खुलासा करते हुए बताया है कि आखिर कैसे इस बात का एहसास हुआ कि उन्‍हें एक्‍शन में भी हाथ आजमाना चाहिए.

बुर्का पहनकर 'डियर कामरेड' देखने पहुंचे थे थियेटर 

एक बार देवरकोंडा अपनी हिट तेलुगू फिल्‍म ‘डियर कामरेड’ की स्‍क्रीनिंग में बुर्का पहनकर पहुंचे थे. इस दौरान उन्‍होंने देखा कि बहस वाले सीन पर लोग किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उसी पल उन्‍हें एहसास हुआ कि एक्‍शन फिल्‍म करनी चाहिए.

Galatta plus से बातचीत करते हुए देवरकोंडा ने कहा, ‘’मैं हमेशा एक एक्‍शन फिल्‍म करना चाहता था, मगर काफी समय तक मैं यही सोचता था कि इसके लिए तैयार नहीं हूं. कभी-कभी मैं क्‍या करता हूं कि दर्शकों के साथ फिल्‍म देखने के लिए बुर्का पहनकर थियेटर पहुंच जाता हूं. अगर आप बुर्का पहने किसी लंबे इंसान को देखो तो हो सकता है कि वो मैं हूं. इसी तरह मैं ‘डियर कामरेड’ भी देखने गया था.’’

दर्शकों के बीच एहसास हुआ उन्‍हें चाहिए एक्‍शन फिल्‍म 

देवरकोंडा ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, ‘’ किसी भी बहस वाले सीन पर मैंने देखा कि वे लोग चियर कर रहे हैं. मगर मैंने फिल्‍म में कोई लड़ाई नहीं की. मैं कोई डायलॉग बोलने लगता या फिर कोई दूसरा सीन आ जाता. सभी लोग लड़ाई देखने के लिए उत्‍साहित होते, मगर मैं उन्‍हें ये नहीं दिखाता. फिर मुझे एहसास हुआ कि वे लोग मुझे अलग तरह से देख रहे हैं और मैं खुद को अलग तरह से. मुझे अब उन्‍हें भावनाओं तले नहीं दबाना है, बल्कि उन्‍हें एंजॉय का हर पल देना है.’’

गौरतलब है कि देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) 'लाइगर’ (Liger) में एक बॉक्‍सर बने हैं और वर्ल्‍ड फेमस बॉक्‍सर रहे माइक टायसन उनके कोच का किरदार निभा रहे हैं. अनन्‍या (Ananya Panday) उनके अपजोटि फीमेल लीड के रोल में हैं और साउथ एक्‍ट्रेस राम्‍या कृष्‍णन, देवरकोंडा की मां की भूमिका निभा रही हैं. वहीं फिल्‍म के डायरेक्‍टर पुरी जगन्‍नाथ है और प्रोड्यूसर करण जौहर हैं.

यह भी पढ़ें: साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं Chiranjeevi, फिल्म फ्लॉप हो जाए तो उठाते हैं ये कदम!

यह भी पढ़ें: क्‍या सच में इस दिग्‍गज अभिनेत्री जैसी दिखती हैं Mrunal Thakur? चाहती हैं बायोपिक के लिए किया जाए संपर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget