एक्सप्लोरर

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के 'अमिताभ बच्चन', जिन्हें देख शाहरुख खान ने देखा था एक्टर बनने का सपना

Satish Kaul Birth Anniversary: सतीश कौल ने अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया. उनको पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन' कहा जाता था. उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर जानें खास बातें

एक्टर सतीश कौल ने बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में इंद्रदेव की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी. अपने अभिनय से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया. सतीश कौल को 'पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन' कहा जाता था, जिन्होंने अपने चार दशक लंबे करियर में लगभग 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. इतनी शोहरत मिलने के बाद उनके जीवन का आखिरी समय अकेलेपन और कठिनाइयों से गुजरा.

सतीश का निजी जीवन
सतीश कौल का जन्म 8 सितंबर 1946 को कश्मीर में हुआ था. उनके पिता मोहन लाल कौल एक कश्मीरी कवि थे. सतीश ने अपनी स्कूली शिक्षा श्रीनगर में पूरी की और बाद में अभिनय में करियर बनाने के लिए पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में दाखिला ले लिया. जया बच्चन, डैनी डेन्जोंगपा और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकार वहां उनके सहपाठी रहे.

सतीश का फिल्मी करियर
सतीश के फिल्मी करियर कि बात करें तो उन्होनें अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में पंजाबी फिल्मों से की और जल्द ही वह इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए. उन्होंने 'सस्सी पुन्नू', 'इश्क निमाना', 'सुहाग चूड़ा', 'पटोला', 'आजादी', 'शेरा दे पुत्त शेर', 'मौला जट्ट' और 'पींगा प्यार दीयां' जैसी पंजाबी फिल्में कीं. उनकी रोमांटिक और भावनात्मक भूमिकाओं ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया.

सतीश ने हिंदी सिनेमा में भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें पंजाबी सिनेमा जैसी सफलता नहीं मिली. उन्होंने वारंट (1975), 'कर्मा' (1986), आग ही आग (1987) , कमांडो (1988), 'राम लखन' (1989), 'प्यार तो होना ही था' (1998) जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया.


पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के 'अमिताभ बच्चन', जिन्हें देख शाहरुख खान ने देखा था एक्टर बनने का सपना

शाहरुख खान ने एक्टर के बारे में क्या बताया था?
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सबसे पहली शूटिंग सतीश कौल की फिल्म की ही देखी थी. इसके बाद ही उन्होंने एक्टिंग में आने का मन बनाया.

टीवी शो में भी काम किया
सतीश कौल ने पंजाबी सिनेमा में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता. पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अलावा टेलीविजन शो में यादगार किरदार निभाए. उन्होंने 'विक्रम और बेताल' और शाहरुख खान के साथ 'सर्कस' जैसे टीवी शो में भी काम किया. पंजाबी सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2011 में पीटीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

उतार-चढ़ाव भरा रहा सतीश कौल का जीवन
सतीश कौल के निजी जीवन कि बात करें तो उनका जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. शादी के कुछ समय बाद ही उनका तलाक हो गया और पत्नी बेटे को लेकर अलग हो गईं. 2011 में वह मुंबई से लुधियाना चले गए और वहां एक अभिनय स्कूल खोला, जो घाटे में चला गया.

सतीश कौल ने एक पंजाबी टीवी इंटरव्यू में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि वह अब बिल्‍कुल लाचार हैं. उन्होंने बताया था कि वह बाथरूम में गिर गए थे, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. लंबे समय से अस्पताल में रहने को मजबूर हूं, क्योंकि मेरा घर बिक गया है. दरअसल मैंने लुधियाना में एक स्कूल खोला था. मुझे उसमें बहुत नुकसान हुआ. मुझे घर बेचना पड़ा. कोई मेरी देखभाल करने वाला नहीं है, क्योंकि सालो पहले मेरा तलाक हो गया था और मेरी पत्नी बेटे के साथ विदेश चली गई थी. मेरे पास इलाज के पैसे नहीं थे. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से मदद की गुहार लगाई. उन्होंने कहा था कि लोग मदद का वादा करके जाते हैं, लेकिन कोई वापस नहीं आता.

74 साल में दुनिया को अलविदा कह गए
10 अप्रैल 2021 को लुधियाना में कोविड-19 की चपेट में आने से 74 साल सतीश कौल का निधन हो गया. उनकी मृत्यु से प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचा. उनकी मौत से उनके चाहने वाले बहुत दुखी हुए. इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि मशहूर होने के बावजूद कलाकारों की जिंदगी में कितनी मुश्किलें और परेशानियां होती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget