एक्सप्लोरर

धक्का देने की घटना के बाद भी नंदमुरी बालकृष्ण को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं अंजलि, भड़के फैंस बोले- 'सेल्फ रिस्पेक्ट खत्म...'

Nandamuri Balakrishna Trolled: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने भरे इवेंट में एक्ट्रेस अंजलि को धक्का दे दिया था, जिससे अंजलि गिरते-गिरते बची थीं. अब एक्ट्रेस ने खुद एक ट्वीट शेयर किया है.

Nandamuri Balakrishna Video: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण को इन दिनों काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने भरे इवेंट में एक्ट्रेस अंजलि को धक्का दे दिया था, जिससे अंजलि गिरते-गिरते बची थीं. इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई उन्हें खरी-खोटी सुना रहा है. नंदमुरी के इस भद्दे व्यवहार को देखकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं. 

नंदमुरी बालकृष्ण को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं अंजलि

वायरल हो रहे इस वीडियो में नंदमुरी बालकृष्ण फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी के इवेंट के दौरान स्टेज पर नजर आ रहे हैं. वहां एक्ट्रेस अंजलि भी थीं. इस दौरान नंदमुरी अंजलि से कहते हैं कि स्टेज पर थोड़ी जगह कर दें. अंजलि उनके साथ खड़ी नेहा शेट्टी के साथ जगह बना रही होती हैं. दरअसल वह साड़ी पहने होने की वजह से थोड़ा धीरे चल रही थीं. तभी नंदमुरी बालकृष्ण उनको धक्का दे देते हैं. नंदमुरी के अचानक इस तरह से धक्का देने की वजह से उनका पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है. 

अंजलि पहले तोनंदमुरी की इस हरकत से चौंक जाती हैं, लेकिन बाद में जोर-जोर से हंसने लगती हैं. नंदमुरी बालकृष्ण की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स जमकर उन्हें लताड़ लगा रहे हैं. वहीं अब इतना सब होने के बाद अंजलि ने बीती रात एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में अंजलि नंदमुरी बालकृष्ण को थैंक्स बोल रही है. जिसे देखकर एक्ट्रेस के फैंस भी शॉक्ड है. 

ट्वीट शेयर करते हुए अंजलि ने लिखा- 'मैं 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज़ इवेंट में जाने के लिए बालकृष्ण गारू को धन्यवाद देना चाहती हूं. मैं ये बताना चाहती हूं कि बालकृष्ण गारू और मैंने हमेशा एक-दूसरे के लिए इज्जत बनाए रखी है और हमारे बीच लंबे समय से बहुत अच्छी दोस्ती है. उनके साथ दोबारा स्टेज शेयर करना बेहतरीन था.'

एक्ट्रेस पर भड़के फैंस

एक्टर को अंजलि के सपोर्ट करने पर फैंस उनपर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. हर कोई बोल रहा है कि अंजलि ने ये ट्वीट प्रेशर में किया है. जबकि कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'कवर कर रही हो', दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'प्रेशर में किया है क्या ट्वीट', वहीं एक ने लिखा- 'सेल्फ रिस्पेक्ट खत्म कर रही हो...'. इसी के साथ कई लोग एक्ट्रेस को को सपोर्ट भी करते हुए नजर आ रहे है.

 

यह भी पढ़ें:  ‘द नाइट मैनेजर’ में Sobhita Dhulipala की जगह होती ये टीवी हसीना, रिजेक्शन पर एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'निराश हो गई थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget