एक्सप्लोरर

पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन, सदमे में गिप्पी ग्रेवाल, बोले- यकीन करना मुश्किल

Jaswinder Bhalla Death: 'कैरी ऑन जट्टा' एक्टर और बेहदर फेमस कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें पंजाबी फिल्मों की जान कहा जाता था.

पॉपुलर पंजाबी कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में 22 अगस्त को यानी आज निधन हो गया है. वे पंजाबी सिनेमा के बेहद फेमस चेहरा थे और उन्होंने कई आइकॉनिक रोल निभाए थे. खबरों के अनुसार, अभिनेता ने शुक्रवार तड़के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 

गिप्पी ग्रेवाल ने भल्ला के निधन पर जताया शोक
ऑभल्ला के निधन का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलौंगी श्मशान घाट पर होगा.तमाम सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

गिप्पी ग्रेवाल ने भी पंजाबी कॉमेडियन के निधन पर शोक जताया है. गिप्पी ने जसविंदर भल्ला की कई तस्वीरें शेयर कर लिखा, "यकीन करना बहुत मुश्किल है.  मैं सदमे में हूं. वह पूरी इंडस्ट्री में हमारे लिए एक पिता, गुरु और एक प्रतिभाशाली अभिनेता जैसे थे, यादें बनाते थे और परिवार की तरह पलों का आनंद लेते थे. हमारा रिश्ता बहुत मज़बूत था, यह सबसे बुरी खबर है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. परिवार को मेरी सारी स्ट्रेंथ. उनकी विरासत उनके काम के जरिये जीवित है, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता, मैं उन यादों को संजो कर रखूंगा जो हमने साझा कीं और जो सबक उन्होंने मुझे सिखाए, आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे जसविंदर भल्ली भजी "

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝗚𝗶𝗽𝗽𝘆 𝗚𝗿𝗲𝘄𝗮𝗹 (@gippygrewal)

जसविंदर भल्ला का करियर
जसविंदर भल्ला एक वेटरेन पंजाबी अभिनेता और कॉमेडियन थे. अपने तीन दशकों से ज़्यादा के करियर में, भल्ला ने पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. 4 मई, 1960 को दोराहा, लुधियाना, पंजाब में जन्मे भल्ला ने प्रोफेसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी हास्य प्रतिभा ने उन्हें मनोरंजन जगत का सितारा बना दिया. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में आएंगे. वह तो प्रोफेसर थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था.

साल 1988 में वह कॉमेडियन के तौर पर फिल्मों में सामने आए तो उन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला. भल्ला की कुछ शानदार पंजाबी फिल्मों में कैरी ऑन जट्टा सीरीज़, जट्ट एंड जूलियट और माहौल ठीक है शामिल है.कैरी ऑन जट्टा की तीनों फिल्मों में एडवोकेट ढिल्लों की भूमिका ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था. उन्होंने अपने किरदारों के लिए अलग-अलग कैचफ्रेज़ इस्तेमाल करके अपनी पहचान बनाई, जिससे छोटी-छोटी भूमिकाएं भी दर्शकों के लिए यादगार बन गईं थी.  उन्होंने "नॉटी बाबा इन टाउन" सहित कई स्टेज शो में भी अपने टैलेंट  दिखाया था जिसे दुनिया भर में खूब सराहा गया है.  भल्ला को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म शिंदा शिंदा नो पापा में देखा गया था, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल और हिना खान मुख्य भूमिकाओं में थे।

जसविंदर भल्ला की पर्सनल लाइफ
जसविंदर भल्ला की शादी परमजीत कौर भल्ला से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा युवराज भल्ला और एक बेटी जैस्मीन भल्ला. उनके बेटे, पुखराज भल्ला भी एक अभिनेता हैं. शुरुआत में एक इंजीनियर, पुखराज ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, 2000 के दशक में म्यूजिक वीडियो में काम किया, उसके बाद कुछ फ़िल्मों में भी काम किया. बाप और बेटे की जोड़ी 2013 की फ़िल्म, स्टुपिड 7 में साथ नज़र आई छी.

भल्ला परिवार को लेकर बहुत डेडिकेटेड थे और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करते थे. उन्होंने अपने पूरे करियर में अपने परिवार के सहयोग के लिए आभार जताया था. उनकी पत्नी परमजीत अक्सर उनके साथ इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में मौजूद रहती थीं.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: सस्पेंस से लेकर हॉरर तक, शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हुई ये धमाकेदार सीरीज और फिल्में, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द ओडिसी' के प्रीमियर में सौम्या टंडन ने लूटी महफिल, 41 की उम्र में वन-शोल्डर गाउन में ढाया कहर
'द ओडिसी' के प्रीमियर में सौम्या टंडन ने लूटी महफिल, 41 की उम्र में वन-शोल्डर गाउन में ढाया कहर
Deool Band 2 Closing Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, जानें- कितना हुआ फाइनल कलेक्शन और कितना कमाया प्रॉफिट?
'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, जानें- कितना हुआ फाइनल कलेक्शन और कितना कमाया प्रॉफिट?
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'अल्फा' ने मारी बाजी, 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, 'मैं वापस आऊंगा' का जादू बरकरार, जानें-कलेक्शन
फ्राइडे को 'अल्फा' ने मारी बाजी, 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें-कलेक्शन
Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget