एक्सप्लोरर

एक्‍ट्रेस के साथ मुंबई में कैब ड्राइवर ने की बदसलूकी, फेसबुक पोस्‍ट कर बताई आपबीती, पुलिस कर रही जांच

Manava Naik News: मनवा नाईक ने एक फेसबुक पोस्‍ट के जरिए अपने साथ हुए मिसबिहेव के बारे में खुलासा किया है. वह एक कैब से अपने घर जा रही थीं, तभी रास्‍ते में ड्राइवर ने कुछ ऐसा किया कि बुरी तरह डर गईं.

Cab Driver Misbehaved With Manava Naik: एक्‍ट्रेस व डायरेक्‍टर मनवा नाईक (Manava Naik) के साथ मुंबई में एक उबर कैब ड्राइवर द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. मनवा ने एक फेसबुक पोस्‍ट के जरिए अपनी आपबीती बताई है. वह शनिवार रात कैब लेकर बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍लेक्‍स से अपने घर जा रही थीं. तभी उनके साथ ड्राइवर ने बदतमीजी की. साथ ही उन्‍हें धमकी भी दी. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. जांच चल रही है.

मनवा हिंदी और मराठी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सक्रिय हैं. उनकी शिकायत पर त्‍वरित कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है. ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटिल ने एक्‍ट्रेस की फसेबुक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और दोषी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

बीकेसी से कैब लेकर जा रही थीं घर 

अपनी पोस्‍ट के जरिए मनवा ने पूरी घटना के बारे में बताया. मनवा के मुताबिक,  उन्‍होंने रात 8.15 बजे बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से कैब ली थी. ड्राइवर फोन पर किसी से बात कर रहा था. उन्‍होंने इसके लिए उसे टोका भी, मगर वह नहीं माना. उसने उसी एरिया में एक रेड लाइट भी जंप की. ये बात भी उनकी अनसुनी कर दी थी. रेड लाइट जंप करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसकी कैब रोक ली और एक तस्‍वीर क्लिक की. इस पर वह उनसे भी बहस कर बैठा.

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से ड्राइवर को उलझता देख एक्‍ट्रेस ने मामला सुलझाने की कोशिश की और उनसे कहा कि आपने तो कैब की फोटो क्लिक कर ली. अब ड्राइवर को जाने दो. इस पर ही वह मनवा पर भड़क उठा और बदसलूकी पर उतर आया. उसने गुस्‍से में कहा, ‘’क्‍या तू भरेगी 500 रुपये?’’

रुक तुझे दिखाता हूं- एक्‍ट्रेस को धमकी देता ड्राइवर

आगे चलकर ड्राइवर एक्‍ट्रेस को धमकी भी देने लगा. कहने लगा, ‘’रुक तुझे दिखाता हूं.’’ इस पर उन्‍होंने पुलिस स्‍टेशन चलने को कहा तो उसने किसी अंधेरे जगह रोक दिया. इसके बाद उसने कार की स्पीड बढ़ा दी और चूनाभट्टी रोड और प्रियदर्शनी पार्क के बीच एक मार्ग की ओर कार को ले गया.

मनवा (Manava Naik) ने उबर सेफ्टी हेल्पलाइन को कॉल किया. इस बीच ड्राइवर ने कैब की स्‍पीड और बढ़ा दी. मनवा ने कैब रोकने को कहा, मगर वह नहीं माना. ऐसे में वह काफी डर गईं और मदद के लिए चिल्‍लाने लगीं. तब जाकर एक बाइक और ऑटोरिक्‍शा ने कैब रुकवाई और उन्‍हें बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें:- 

पत्नी श्रीदेवी से बेटी जाह्नवी की तुलना करने पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, लोगों से की ये गुजारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget