एक्सप्लोरर

जया बच्चन के बयान पर बोले रणवीर शौरी, 'हमें कोई सजी हुई थाली नहीं दी गई'

बॉलीवुड में ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल और तस्करी का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जया बच्चन के थाली में छेद करने वाले बयान को लेकर बॉलीवुड दो धड़े में बंट गया है.

मुंबई: अभिनेता रणवीर शौरी ने राज्यसभा सदस्य एवं अभिनेत्री जया बच्चन के ‘‘थाली में छेद करने’’ संबंधी बयान का जवाब देते हुए कहा कि फिल्मी जगत में बाहर से आए उनके जैसे लोगों को किसी ने थाली में सजा कर काम नहीं दिया और उन्होंने इसके बिना ही सफलता हासिल की है.

शौरी ने ट्वीट किया, ‘‘ वे अपने बच्चों के लिए थालियां सजाते हैं, जबकि हम जैसे लोगों को टुकड़े फेंके जाते हैं. हम अपना खाने का डिब्बा खुद पैक करके काम पर जाते हैं. हमें किसी ने कुछ नहीं दिया है. हमारे पास जो है, वह ये लोग हमसे नहीं ले सकते. अगर उनका बस चलता तो वे यह भी अपने बच्चों को दे देते.’’

जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा था कि इस मनोरंजन उद्योग के बारे में सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहा जा रहा है.

जया बच्चन ने बॉलीवुड में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं नशे की लत पर लोकसभा सदस्य रवि किशन और अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिये गये बयानों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ जिन लोगों ने इस उद्योग में नाम कमाया, उन्होंने इसे गटर (गंदा नाला) कहा है. मैं इससे पूरी तरह असहमत हूं... मुझे वाकई बड़ा खराब लगा और शर्मिंदगी महसूस हुई, जब कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो इसी उद्योग से आते हैं, ने यह बात कही। मैं नाम नहीं ले रही. यह शर्मनाक है.’

बच्चन ने कहा, ‘‘ जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं. गलत बात है. ’’

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा- गंदी थाली को साफ करूंगा, छेद करूंगा रवि किशन ने कहा कि बॉलीवुड में कुछ लोग खराब हैं, बाकी इंडस्ट्री काफी खूबसूरत हैं. उन्होंने कहा कि कोई मां-बाप नहीं चाहता कि उनका बेटा नशेड़ी हो. मानसिक तनाव से गुजरे. उन्होंने जया बच्चन के थाली वाले बयान पर कहा कि जिस थाली में ड्रग्स जैसी गंदगी रहेगी, वह उसकी सफाई करेंगे. उस थाली में छेद करूंगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने ड्रग्स रैकेट खिलाफ आवाज उठाई है.

उर्मिला ने किया कंगना पर पलटवार कहा- 'उन एक्टर्स का सबूत के साथ नाम बताएं जो ड्रग्स माफिया का हिस्सा हैं'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget