मांग में किसके नाम का सिंदूर भर्ती हैं Rekha, इस शख्स ने उठाया था सबसे बड़े राज़ से पर्दा
रेखा से यह सवाल कई इंटरव्यूज में एक बार नहीं बार-बार किया गया कि वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी कोई बात नहीं की. एक इंटरव्यू में उन्होंने सिर्फ इतना कहा था-मैं जिस शहर से आती हूं, वहां सिंदूर लगाना एक फैशन है.

रेखा और उनकी अदाओं की दुनिया दीवानी है. रेखा की लव लाइफ, अफेयर और शादी के बारे में हर तरफ काफी कुछ लिखा-सुना जा चुका है. लेकिन एक बात जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है वो ये है कि आखिर अब भी रेखा किस के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती हैं.

रेखा से यह सवाल कई इंटरव्यूज में एक बार नहीं बार-बार किया गया कि वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी कोई बात नहीं की. एक इंटरव्यू में उन्होंने सिर्फ इतना कहा था-मैं जिस शहर से आती हूं, वहां सिंदूर लगाना एक फैशन है. मुझे लगता है कि सिंदूर मुझे सूट करता है. अब रेखा भले ही अपने सिंदूर का राज़ किसी से शेयर ना करें लेकिन एक्टर पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर ने एक बार यह दावा किया था कि रेखा अपनी मांग में अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं. दीपाली के इस दावे पर भी रेखा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी.

दरअसल, दीपाली ने यह दावा तब किया था जब रेखा अपनी फिल्म सुपरनानी का प्रमोशन करने बिग बॉस 8 में गई थीं. यहां उन्होंने कंटेस्टेंट बने पुनीत इस्सर को जमकर इग्नोर किया था. जाते-जाते रेखा ने पुनीत पर तंज कसते हुए कहा था-और कितने गुनाह करेंगे आप? दरअसल, रेखा पुनीत को पसंद नहीं करती हैं. इसकी वजह भी अमिताभ बच्चन ही हैं, कुली के सेट पर हुए हादसे के बारे में हर सिनेप्रेमी जानता है. शूटिंग के दौरान पुनीत ने अमिताभ बच्चन को इतनी जोर से घूंसा मार दिया था कि उनकी आंत फट गई थी. इसके बाद 77 दिनों तक बिग बी ज़िंदगी और मौत के बीच झूलते रहे थे. बड़ी मुश्किल से उनकी जान बची थी.

बिग बी को पुनीत की गलती की वजह से जो दुःख उठाने पड़े, उसकी वजह से पुनीत रेखा को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं. कुली के इस हादसे के बाद पुनीत का करियर बर्बाद हो गया था. उन्हें फ़िल्में मिलना बंद हो गई थीं. इस हादसे के बाद पुनीत ने बिग बी के परिवार से माफी मांग ली थी.
उन्हें परिवार के सदस्यों ने माफ़ भी कर दिया था लेकिन इसके बाद पुनीत को करियर में वापसी के लिए 6 साल का इंतज़ार करना पड़ा. उन्हें टीवी सीरियल महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने का मौका मिला जिसके जरिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली.




























