एक्सप्लोरर

Pavitra Punia ने कहा, पती-पत्नी से कम नहीं था Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill का Relation

Pavitra Punia on Sidnaaz’s Bond: एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन पर शोक जताया. साथ थी शहनाज (Shehnaz) और सिड के रिश्ते को लेकर भी उन्होंने बात की.

Pavitra Punia on Sidnaaz’s Bond: पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) की तबीयत ठीक नहीं है. सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) के फैंस की तरह पवित्रा भी उनके निधन से सदमे में हैं. पवित्रा (Pavitra Punia)  ने सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) के बारे में बात की और बताया कि वो बहुत महत्वाकांक्षी था और इंडस्ट्री में जगह बनाना चाहता है. पवित्रा (Pavitra Punia) ने बताया कि सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) को सुपरबाइक्स और कारों से प्यार था और वो अक्सर अपनी सुपरबाइक को दिखाने के लिए सेट पर लाते थे. पुनिया ने कहा, 'मुझे वास्तव में उसकी याद आती है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pavitra punia (@pavitrapunia_)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवित्रा पुनिया कहती हैं कि वो सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार और दोस्त शहनाज गिल के साथ हैं. शहनाज के बारें में बात करते हुए पवित्रा ने कहा, 'आज मैं जब शहनाज को देखती हूं, तो रूह कांप जाती है. लोग उनके जैसे रिलेशन का सपना देखते हैं. मैं यह नहीं कहूंगी कि वो दोस्त या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड थे. ये रिश्ता पति पत्नी से कम नहीं था. सोनी-महिवाल, रोमियो-जूलियट के बाद लोग सिद्धार्थ-शहनाज को याद करेंगे. उनके फैंस इस जोड़ी के दीवाने हैं. मैं शहनाज और सिड की जोड़ी के प्यार में पागल थी. मुझे उम्मीद है कि वो इस दुख से निपटने के लिए मजबूत रहेगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pavitra punia (@pavitrapunia_)

सिद्धार्थ के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए पवित्रा ने कहा, 'हमारे बीच एक टॉम एंड जेरी जैसा रिश्ता था! मैंने उनके साथ 2011 में 'लव यू जिंदगी' में बतौर लीड काम किया था. उस समय मैं इस इंडस्ट्री के तौर-तरीकों को नहीं जानती थी. वह मेरे सीनियर थे, फिर भी हम झगड़ते थे, मुझे लगता था कि होगा वो हीरो अपने घर का, लेकिन हम एक साथ शॉट नहीं देंगे. यह शो 6 महीने तक चला. जब हम एक अवार्ड शो के लिए मकाऊ गए तो हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी. वो बहुत ही अच्छा इंसान था. बाद में जब हम 'बिग बॉस' में मिले, तो उन्होंने मुझसे पूछा, 'दस साल पहले वाली पवित्रा कहां है?' अगर वो मुझे असली पवित्रा को सबके सामने लाने का एहसास नहीं दिलाता, तो मैं घर में एक हफ्ते तक भी टिक नहीं पाती.'

यह भी पढ़ेंः

रांझा रांझा करदी वे मैं आपे रांझा होई, खूबसूरत पलों में कैद होकर रह गया Sidnaaz का रिश्ता, Video देख आ जाएंगे आंखों में आंसू

Sidharth Shukla Death: ये थे सिद्धार्थ शुक्ला के लिए Shehnaaz Gill के आखिरी शब्द, सुनकर फट जाएगा कलेजा

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget