एक्सप्लोरर

OTT के मार्केट में सबसे बड़ा खिलाड़ी कौन? किस ऐप के हैं सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर?

Most subscribed OTT platform in India: आइए जानते हैं इंडिया में ओटीटी का सबसे बड़ा प्लेयर कौन है और किस प्लेटफॉर्म के पास सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और मार्केट शयेर है. 

OTT Platform Subscriptions: इंडिया में फिल्मों को लेकर फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. पहले फैंस थिएटर में फिल्में देखने के लिए बेकरार रहते थे. हालांकि, जब से इंडिया में ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म्स आए हैं, तब से लोगों की कंटेंट को लेकर च्वॉइस काफी बदल गई हैं. कोरोना काल में तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को खूब बढ़ावा मिला.

पहले जहां लोग सिर्फ बॉलीवुड कंटेंट तक लिमिट थे, ओटीटी ने उन्हें इंग्लिश, कोरियन, स्पैनिश, Turkish, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम... लगभग हर भाषा का कंटेंट आसानी से घर बैठे उपलब्ध कराया. इंडिया में ओटीटी के बढ़ते मार्केट का फायदा ऑडियंस ने भरपूर उठाया. ऑडियंस अब अलग-अलग भाषाओं के कंटेंट पर शिफ्ट हो गई.  

पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स

भारत में करीब 57 ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं जहां यूजर्स को फ्रेश कंटेंट देखने को मिल रहा है. सेक्रेड गेम्स, कोटा फैक्ट्री, पंचायत, मेड इन हेवन, मिर्जापुर जैसा ओरिजनल कंटेट की वजह से ओटीटी का भारी क्रेज देखने को मिला. इंडिया में डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, ऑल्ट बालाजी, जियो सिनेमा, जी5, Aha, Hoichoi, सोनी लिव जैसे कई पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं. सभी प्लेटफॉर्म्स के अलग-अलग प्लान्स हैं. MX प्लेयर जैसे प्लेटफॉर्म भी हैं, जो फ्री में कंटेंट प्रोवाइड कराते हैं.

आइए जानते हैं इंडिया में ओटीटी का सबसे बड़ा प्लेयर कौन है और किस प्लेटफॉर्म के पास सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और मार्केट शयेर है. 

भारत में ओटीटी यूजर्स कितने हैं?

  • Ormax की 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया में 481 मिलियन ओटीटी यूजर्स हैं. वहीं, 101.8 मिलियन एक्टिव पेड (B2C) ओटीटी सब्सक्रिप्शन हैं.
  • मुंबई, दिल्ली और बेंगुलुरु पेड सब्सक्रिप्शन में टॉप सिटीज हैं, इनमें से हर एक शहर में 6 मिलियन से ज्यादा एक्टिव पेड सब्सक्रिप्शन हैं.
  • Ormax Media की बिजनेस डेवलपमेंट हेड कीरत ग्रेवाल ने बताया था, 'इंडिया में 2021 से 2022 में ओटीटी पर ऑडियंस बेस 20 परसेंट बढ़ा. लेकिन 2022 से 2023 में 13 परसेंट की ही ग्रोथ ही हुई.'

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में सबसे किसके सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स

डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar):

  • भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. दिसंबर 2023 में इस प्लेटफॉर्म के पास 38.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे.  
  • मार्केट शेयर की बात करें तो अप्रैल 2022 तक डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मार्केट शेयर 50 परसेंट था.
  • रेवेन्यू- 16.7 बिलियन
  • डिज्नी प्लस हॉटस्टार इंडिया में सबसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है. हालांकि IPL की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हाथ से जाने के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसका काफी असर पड़ा है. अब IPL जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है. इसके अलावा HBO का कंटेंट भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार से जियो सिनेमा पर शिफ्ट हो गया है. 


OTT के मार्केट में सबसे बड़ा खिलाड़ी कौन? किस ऐप के हैं सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर?

अमेजन प्राइम वीडियो:

  • स्ट्रीमिंग के मामले में अमेजन प्राइम वीडियो पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक है. सब्सक्राइबर्स के मामले में अमेजन प्राइम वीडियो दूसरे नंबर है. इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के पास 21 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.
  • मार्केट शेयर-अप्रैल 2022 तक 9 परसेंट
  • रेवेन्यू-6.38 मिलियन डॉलर

सोनी लिव (SonyLiv): 

  • कितने सब्सक्राबर- 12 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं
  • मार्केट शेयर-अप्रैल 2022 तक 6 परसेंट
  • रेवेन्यू-1.7 बिलियन डॉलर

ज़ी5 (ZEE5): 

  • कितने सब्सक्राबर- 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं
  • मार्केट शेयर-अप्रैल 2022 तक 5 परसेंट
  • रेवेन्यू-549.6 करोड़

नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix): 

  • कितने सब्सक्राबर- 5.5 सब्सक्राइबर हैं.
  • मार्केट शेयर- अप्रैल 2022 तक 8 परसेंट
  • रेवेन्यू-16.7 बिलियन
  • बता दें कि नेटफ्लिक्स की ग्रोथ इंडिया में धीरे-धीरे देखने को मिली है. फ्रेश कंटेंट और सब्सक्रिप्शन प्राइज के कम का फायदा नेटफ्लिक्स को मिला है और इससे एंगेजमेंट बूस्ट हुआ है.
  • फाइनेंशियल ईयर 2023 में नेटफ्लिक्स की टोटल इनकम 24.4 प्रतिशत बढ़कर 2,286.3 करोड़ रुपये हो गई, जो फाइनेंशियल ईयर 2022 में 1,837 करोड़ रुपये थी.  

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म को सबसे ज्यादा किया गया है डाउनलोड

  • फिलहाल डिज्नी प्लस हॉटस्टार को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया हुआ है.
  • वहीं, अमेजन प्राइम वीडियोज को भी 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया हुआ है.
  • सोनी लिव को 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया हुआ है.
  • नेटफ्लिक्स को 100 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है.
  • जी 5 और जियो सिनेमा को 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है.

सब्सक्रिप्शन के लिए कितना खर्च करना होगा पैसा?

  • डिज्नी प्लस हॉटस्टार- इसका सब्सक्रिप्शन प्लान 149/3 महीने से शुरू होता है. वहीं एक साल वाला प्लान 499 रुपये का है.
  • नेटफ्लिक्स इंडिया- नेटफ्लिक्स का मंथली मोबाइल प्लान 149 रुपये का है. इसे एक स्क्रीन पर देखा जा सकता है. वहीं इसका प्रीमियम प्लान 649 रुपये का है. इसे 4 स्क्रीन पर एक साथ यूज किया जा सकता है.
  • ज़ी5- सब्सक्रिप्शन प्लान 6 महीने के लिए 699 रुपये का है. वहीं एक साल के लिए 1199 रुपये का है.
  • सोनी लिव-सोनी लिव का मंथली प्लान 299 रुपये का है. वहीं सालभर का मोबाइल प्लान 599 रुपये का है. 
  • अमेजन प्राइम वीडियो- अमेजन प्राइम का सालभर का प्लान 1499 रुपये का है.
  • जियो सिनेमा-जियो सिनेमा का 1 महीने का प्लान 29 रुपये का है. वहीं फैमिली प्लान एक महीने का 89 रुपये का है. इसे 4 डिवाइस पर यूज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- कैसी दिखती हैं Khesari Lal Yadav की पत्नी? खेलने-कूदने की उम्र में बच्चा करता है ये काम, जानिए सुपरस्टार से जुड़ी डिटेल्स

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rise and Fall 2: किसी की आंखों से छलके आंसू तो किसी के चेहरे पर आई मुस्कान, परिवार से मिलकर इमोशनल हुए वर्कर्स
'राइज एंड फॉल 2' में फैमिली की एंट्री से बदला माहौल, अपनों को देख छलके वर्कर्स के आंसू
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
खून, धोखा और सस्पेंस, नेटफ्लिक्स की ये 7 धांसू स्पेनिश क्राइम थ्रिलर हिला देंगी आपका दिमाग
मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का है शौक, तो नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये 7 स्पेनिश सीरीज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget