एक्सप्लोरर

Farzi Twitter Review: 'फर्जी' को फैंस ने बताया शानदार वेब सीरीज, शाहिद कपूर की एक्टिंग के मुरीद हुए लोग

Farzi Twitter Review: शाहिद कपूर की नई वेब सीरीज फर्जी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है. फैंस सोशल मीडिया पर शाहिद की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Farzi Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है, जिसे लोगों से जबरदस्त से रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस शाहिद कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, सीरीज में साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने भी काम किया है और उनके काम को लोग बहुत सराह रहे हैं.

फैंस ने शाहिद की तारीफ में पढ़े कसीदे

वेब सीरीज फर्जी से शाहिद कपूर ने डिजिटल डेब्यू किया है. इसमें उन्होंने सनी नाम के लड़के किरदार निभाया है. फैंस का कहना है कि शाहिद कपूर ने अपनी एक्टिंग से किरदार में जान फूंक दी है. एक यूजर ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कास्ट की परफॉर्मेंस दमदार है. सिनेमैटोग्राफी और स्क्रीनप्ले जबरदस्त है'. दूसरे ने लिखा, 'फर्जी को जरूर देखना चाहिए. सभी सितारों के डायलॉग्स और परफॉर्मेंस कमाल के हैं'. वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'शाहिद कपूर बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में से एक हैं'. इस तरह शाहिद के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

इन सितारों ने फर्जी सीरीज में किया काम
शाहिद कपूर की सीरीज फर्जी में विजय सेतुपति के अलावा केके मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और अन्य सितारों ने काम किया है. ये सीरीज 8 एपिसोड की है और हर एपिसोड की लंबाई लगभग एक घंटे हैं. इसका निर्देशन राज और डीके की जोड़ी ने किया है, जो इससे पहले 'द फैमिली मैन' सीरीज का डायरेक्शन कर चुके हैं. 

 

 

शाहिद कपूर की फिल्में
बताते चलें कि शाहिद कपूर की पिछली फिल्म जर्सी साल 2022 में रिलीज हुई थी. जिसमें उन्होंने मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. अब शाहिद कपूर 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन अली अब्बास जफर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Pawan Singh के सामने उन्हीं के गाने पर वीडियो बनाती नजर आई ये महिला, ट्रेडमिल पर दौड़ते पॉवर स्टार का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget