एक्सप्लोरर

Panchayat Season 4 Teaser Out: 'पंचायत 4' का टीजर भी देखिए, साथ ही जानिए क्यों बन गया है सबका पसंदीदा

Panchayat Season 4 Teaser Out: फिर से आने वाला है पंचायत का सीदन 4. जीतू भइया सचिव जी बनकर आने वाले हैं और बहुत जल्द प्राइम वीडियो पर धमाल मचने वाला है. यहां जानिए सीरीज से जुड़ी कुछ बातें

Panchayat Season 4 Teaser Out: प्राइम वीडियो ने आज मच अवेटेड वेब सीरीज पंचायत सीज़न 4 की पहली झलक पेश की. यह खास टीजर वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के उद्घाटन समारोह में लॉन्च किया गया. जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट जगा दी है. 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित WAVES एक एनुअल इवेंट है, जो मनोरंजन जगत में क्रिएटिविटी और इनोवेशन का जश्न मनाता है. इस समिट में अलग-अलग क्षेत्रों से कलाकारों, क्रिएटर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स को एक साथ लाया जाता है, जिससे कला और मनोरंजन की दुनिया को एक नया मंच मिलता है.

कैसे पंचायत सीरीज ने बनाई दर्शकों के दिलों में खास जगह
“द मेकिंग ऑफ पंचायत – ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग” पर एक दिलचस्प पैनल डिस्कशन ने दर्शकों को शो की रचनात्मक यात्रा के पीछे की झलक दी. इस बातचीत के दौरान यह बताया गया कि कैसे पंचायत जैसी सीरीज़ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. चर्चा के अंत में सीज़न 4 का फर्स्ट लुक टीज़र खासतौर पर लॉन्च किया गया, जिसे देखकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह की लहर दौड़ गई है.

चर्चा में पंचायत के लीड कलाकार जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और सुनीता राजवार के साथ डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा और लेखक चंदन कुमार मौजूद रहे. बातचीत को प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने होस्ट किया. इस दौरान सभी ने बताया कि कैसे गांव की सादगी, असली भावनाएं और जमीन से जुड़ी कहानियां पंचायत को खास बनाती हैं.

प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग डायरेक्टर मनीष मेंघानी ने कहा, “हमें खुशी है कि हमें WAVES जैसे खास इवेंट में ‘पंचायत’ के नए सीजन का फर्स्ट लुक टीज़र दिखाने और पूरी टीम के साथ एक शानदार पैनल डिस्कशन करने का मौका मिला. WAVES जैसे इवेंट भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की असली और दमदार आवाजों को सेलिब्रेट करते हैं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

'पंचायत की कहानी की सरलता पहुंचती है दिलों तक'
उन्होंने आगे कहा, "हमेशा से प्राइम वीडियो में हमें यह विश्वास रहा है कि अपनी जड़ों से जुड़ी कहानियां जो सच्चाई से बताई जाती हैं, वे लंबे समय तक दिलों पर असर डालती हैं. पंचायत इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे कहानी में प्रामाणिकता और सरलता से जुड़ाव हटा कर यह हर दिल तक पहुंचती है और एक सांस्कृतिक घटना बन जाती है."

पंचायत के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, “पंचायत भारत की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज़ में से एक है. इस शो ने सालों से गांव की जिंदगी को दिल से दिखाया है—जहां अपनापन है, कुछ चुनौतियां हैं और जज्बा भी. अब जब हम सीजन 4 की ओर बढ़ रहे हैं, तो वही असलीपन और सरलता साथ लेकर चल रहे हैं. WAVES जैसे बड़े मंच पर सीज़न का एक छोटा झलक दिखाना और टीम के साथ चर्चा करना वाकई बहुत अच्छा अनुभव रहा. हमारे दर्शकों का प्यार ही है जिसने पंचायत को इतना ऊपर पहुंचाया और साबित किया कि यह कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों के दिलों से जुड़ी हुई है.”

पंचायत के बारे में
द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई 'पंचायत' को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है. इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय ने किया है. इस नई सीज़न में वही पुराना पसंदीदा कास्ट वापसी कर रहा है. जिसमें जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा का नाम शामिल हैं. जैसे-जैसे ‘पंचायत सीज़न 4’ की घड़ी नजदीक आ रही है, दर्शक फिर से उम्मीद कर सकते हैं एक और दिल को छू लेने वाला चैप्टर आ रहा है, जहां होगा हंसी-मजाक, दोस्ती और गांव की सादगी भरी खूबसूरती.

और पढ़ें: Retro Box Office Collection Day 3: 'रेट्रो' ने 3 दिन में निकाला बजट का 85% हिस्सा, 'रेड 2' से जमकर टक्कर ले रही सूर्या की फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऑपरेशन सफेद सागर' का दमदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगी कारगिल के अनसंग हीरोज की कहानी
'ऑपरेशन सफेद सागर' का दमदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगी कारगिल के अनसंग हीरोज की कहानी
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
राम कपूर को 'ठरकी' कहने वाले ट्रोल्स पर भड़कीं गौतमी कपूर, बोलीं- वो ऐसे ही हैं, 4-5 हफ्तों के बाद सवाल क्यों?
राम कपूर को 'ठरकी' कहने वाले ट्रोल्स पर भड़कीं गौतमी कपूर, बोलीं- वो ऐसे ही हैं, 4-5 हफ्तों के बाद सवाल क्यों?
Dhamaal 4 OTT: 124 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब और कहां आ सकती है धमाल 4? यहां जानिए सब कुछ
124 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब और कहां आ सकती है धमाल 4? यहां जानिए सब कुछ

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget