एक्सप्लोरर

Panchayat Season 3  Released:खत्म हुआ इंतजार, आज रिलीज हो रही 'पंचायत 3', जानें- कब और कहां देख सकेंगे

Panchayat Season 3  Released: जितेंद्र कुमार की मोस्ट अवेटेड सीरीज पंचायत 3 आज रिलीज हो रही है. चलिए जानते हैं इस सीरीज को कब और कहां देख सकेंगे?

Panchayat Season 3  Released: फाइनली इंतजार खत्म हुआ! अमेजॉन प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली और सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली इंडियन वेब सीरीज 'पंचायत' के मोस्ट अवेटेड तीसरे सीज़न का प्रीमियर मंगलवार यानी आज हो रहा है. इस सीरीज के दोनों सीजन बेहद पसंद किए थे. वहीं तीसरे सीजन के ट्रेलर के बाद से ही इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. दो सीजन के बाद अब तीसरा सीजन भी एंटरटेनमेंट की फुल डोज देने के लिए तैयार हैं.

'पंचायत सीजन 3' कहां देख सकते हैं (Panchayat Season 3 Streaming on Amazon Prime Video)
जितेंद्र कुमार की की 'पंचायत 3'  आज यानी 28 मई 2024 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. ये साल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है. नए सीज़न का प्रीमियर रात 12 बजे यानी आधी रात को होगा. आप सभी एपिसोड एक ही दिन देख पाएंगे. तीसरे सीज़न में पिछले सीज़न की परंपरा को जारी रखते हुए आठ एपिसोड होंगे. हर एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. जिसने सीरीज को दर्शकों के बीच पसंदीदा बना दिया है.

'पंचायत सीजन 3' स्टारकास्ट
'पंचायत 3'  सीरीज चंदन कुमार द्वारा लिखी गई है और इसे दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. वहीं द वायरल फीवर द्वारा इस सीरीज को बनाया गया है. सीरीज में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका जैसे कलाकार अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगे.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

'पंचायत सीजन 3' देखने के लिए प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन प्लान (Amazon Prime Video Subscription Price)'
'पंचायत सीजन 3' को प्राइम वीडियो पर देखने के लिए आप ये सब्सक्रिप्शन प्लान ले सकते हैं. प्राइम पर एक महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान आप 299 रुपये में ले सकते हैं. वहीं 3 महीने के प्लान के लिए 599 रुपये पे करने होंगे. जबकि एक साल के लिए 1499 रुपये में  सब्सक्रिप्शन प्लान लिया जा सकता है. वहीं एनुअल प्राइम Lite का सब्सक्रिप्शन प्लान 799 रुपये में लिया जा सकता है. जबकि एक साल का प्राइम शॉपिंग एडिशन प्लान 399 रुपये में लिया जा सकता है.

'पंचायत सीजन 3' की क्या है कहानी? 
सीरीज  की कहानी अभिषेक त्रिपाठी नामक एक इंजीनियरिंग छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे जितेंद्र कुमार ने निभाया है, जिसे नौकरी के अन्य ऑप्शन की कमी के कारण एक पंचायत में सचिव का पद लेना पड़ता है. इसके चलते वह उत्तर प्रदेश के फुलेरा नाम के काल्पनिक गांव की स्थानीय राजनीति में फंस गया है. सीजन 3 में भी फुलेरा गांव की कहानी दिखाई गई है.

सचिव जी का ट्रांसफर नहीं हो रहा है या तो रूक गया है या रूकवा दिया गया है, तीसरे सीजन में . फुलेरा पूर्व और पश्चिम को ग्राम आवास योजना के तहत मिलने वाले घरों पर विवाद होता नजर आएगा . वहीं  विधायक और गांववालों के बीच टकराव देखने को मिलेगा. इन सबके बीच  सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी भी कहानी को आगे बढ़ाएगी. ओवरऑल 'पंचायत का सीजन 3' भी मनोरंजन से भरपूर लग रहा है. 

ये भी पढ़ें:-Panchayat 3 Review: तीसरी बार भी दिल जीत लेंगे फुलेरा गांव के लोग, खूब एंटरटेन करेगी 'पंचायत 3'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, इरीना रुदाकोवा हुईं बाहर, भाई तहसीन से भिड़े शहजाद पूनावाला
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video
Video: उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget