एक्सप्लोरर

Historical Shows On OTT: हिस्टोरिकल ड्रामा है पसंद, तो आज ही देख डालें ये शोज, ओटीटी पर यहां हो रहीं स्ट्रीम

Historical Shows On OTT: इतिहास में क्रांति करने वाले लोगों की बहादुरी और बलिदान को फिल्मों के जरिए आज की जेनरेशन तक पहुंचाया जा रहा है. इतिहास और जंग पर इस तरह के अनगिनत शोज भी बने हैं.

Historical Shows On OTT: इतिहास, राजनीति और राजा-महाराजाओं पर ना सिर्फ फिल्में, बल्कि कई वेब शोज भी बनाए गए हैं. ऐतिहासिक ड्रामा पसंद करने वाले लोगों के लिए इस तरह की फिल्में किसी तोहफे से कम नहीं होती. हम आपको ऐसी ही ऐतिहासिक सीरीज के नाम बना रहे हैं तो इतिहास को गहराई से दिखाते हैं. ये शोज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहे हैं.

1. द एम्पायर (डिज्नी+ हॉटस्टार)
अगर आपको शाही साजिश, राजनीतिक ड्रामा और लुभावने एक्शन पसंद हैं, तो 'द एम्पायर' जरूर देखें. डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही ये सीरीज एलेक्स रदरफोर्ड की किताब 'एम्पायर ऑफ द मुगल' पर बेस्ड है. ये सीरीज मुगल वंश के संस्थापक बाबर की जिंदगी को स्क्रीन पर लाती है. सीरीज को मिताक्षरा कुमार ने डायरेक्ट किया है और इसमें कुणाल कपूर निडर योद्धा-राजा की भूमिका में हैं. इसके अलावा शबाना आजमी, डिनो मोरिया, दृष्टि धामी और आदित्य सील हैं भी सीरीज में अहम रोल अदा करते नजर आए हैं. 

2. द वेकिंग ऑफ ए नेशन (सोनी लिव)
राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी सीरीज 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' एक ऐतिहासिक थ्रिलर है. इस सीरीज में तारूक रैना, निकिता दत्ता, साहिल मेहता और भावशील सिंह साहनी अहम रोल में हैं. 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' ब्रिटिश शासन के तहत भारत के समृद्ध इतिहास और स्वतंत्रता की लड़ाई, जलियांवाला बाग हत्याकांड और उसके बाद हंटर कमीशन की जांच के बैकग्राउंट सेट है. 

3. बोस: डेड/अलाइव (जियो सिनेमा)
अगर आपको वास्तविक घटनाओं पर आधारित मनोरंजक कहानियां पसंद हैं, तो 'बोस: डेड/अलाइव' आपको आखिर तक बांधे रखेगा. ये सीरीज भारत के सबसे बड़े रहस्यों में से एक- सुभाष चंद्र बोस के लापता होने की खोज करती है. पुलकित के डायरेक्शन वाली इस सीरीज में राजकुमार राव लीड रोल में हैं, एक्टर ने निडर स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर बेहतरीन अभिनय किया है. इसके अलावा नवीन कस्तूरिया, एडवर्ड सोनेंब्लिक और पत्रलेखा भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. 

4. रॉकेट बॉयज (सोनी लिव)
अभय पन्नू के डायरेक्शन में बनी सीरीज 'रॉकेट बॉयज' भारत के दो महान वैज्ञानिक अग्रदूतों - डॉ. होमी जे. भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई पर बेस्ड है. ये सीरीज उनकी दोस्ती, संघर्ष और अचीवमेंट्स को खूबसूरती से दिखाती है. सीरीज में जिम सरभ और इश्वाक सिंह लीड रोल में दिखे हैं. अपनी आकर्षक कहानी और शानदार अभिनय के साथ, 'रॉकेट बॉयज' उन सभी लोगों के लिए जरूर देखने लायक है जो साइंस और फिक्शन में दिलचस्पी रखते हैं.

5. द फॉरगॉटन आर्मी: आज़ादी के लिए (अमेजन प्राइम वीडियो)
कबीर खान की 'द फॉरगॉटन आर्मी' भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) और भारत की आजादी के लिए उनकी लड़ाई की अनकही कहानी को दिखाती है. इस सीरीज में सनी कौशल, शरवरी वाघ, रोहित चौधरी और टी.जे. भानु जैसे कलाकार मौजूद हैं. ये सीरीज INA सैनिकों के साहस और बलिदान को दिखाती है, जिसमें महिला सेनानियों का भी खास योगदान शामिल है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Holi Songs: होली पर बने भोजपुरी गाने जिन्हें देखने में भी आएगी शर्म, लिरिक्स भी कर देंगे पानी-पानी

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget