एक्सप्लोरर

Mirzapur Season 3 Release Date: 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें- कब और कहां 'कालीन भैया' मचाएंगे भौकाल

Mirzapur Season 3 Release Date : मोस्ट अवेटेड सीरीज 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट से फाइनली आज पर्दा हट गया है. चलिए जानते हैं ये सीरीज कब और कहां स्ट्रीम होगी.

Mirzapur Season 3 Release Date : पॉपुलर क्राइम-ड्रामा सीरीज़ 'मिर्जापुर' के फैंस इसके तीसरे सीज़न की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस सीरीज की रिलीज की तारीख को लेकर मेकर्स काफी टाइम से पहेली बुझा रहे थे  और इसी के साथ फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ा रहे थे. फाइनली आज इंतजार खत्म हो गया है और 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. 

'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट अनाउंस
'मिर्जापुर' के दो सीजन काफी हिट रहे थे. इस क्राइम-ड्रामा के तीसरे सीजन के लिए भी काफी बज बना हुआ है. फैंस बेसब्री से इसकी  रिलीज डेट अनाउंस होने का इंतजार कर रहे थे हालांकि इस दौरान मेकर्स ने भी फैंस के साथ मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर खूब पहेली बुझाई. वहीं फैंस के सब्र का बांध टूटते देख फाइनली इस मोस्ट अवेटेड सीरीज की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है. बता दें कि कालीन भैया मिर्जापुर 3 से जुलाई में भौकाल चाने आ रहे हैं. 

किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'मिर्जापुर 3'
बता दें कि 'मिर्जापुर 3' ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई से स्ट्रीम होगी. इस सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सीरीज का नया पोस्टर जारी किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है, " कर दिए हैं प्रबंध मिर्जापुर सीजन 3 का, डेट नोट कर लीजिए, मिर्जापुर प्राइम पर 5 जुलाई को." 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

मिर्जापुर सीजन 3 स्टार कास्ट
मिर्जापुर के पहले दो सीजन जबरदस्त हिट रहे थे. सीरीज में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल श्वेता त्रिपाठी और अली फजल ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था. अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस सीरीज के दोनों सीजन के डायलॉग्स से लेकर कहानी तक लोगों के दिल में बस गए थे. ऐसे में अब फैंस को वेब सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि तीसरा सीजन क्या अपने दोनों सीजन की तरह दर्शकों को इम्प्रेस कर पाता है या नहीं. फिलहाल मिर्जापुर सीजन 3 का काफी हाईप बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें: Kota Factory Season 3 Cast Fees: ‘कोटा फैक्ट्री सीजन 3’ के लिए जितेंद्र कुमार ने कितनी फीस की चार्ज? जानिए यहां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget