एक्सप्लोरर

आमिर खान के बेटे जुनैद ने इस वजह से सोशल मीडिया से बनाई दूरी, कहा- ‘लोग नहीं जानते थे मैं…’

Junaid Khan Not Being On Social Media: आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर न होने के बारे में खुलासा किया है. साथ ही अपनी आने वाली फिल्मों पर भी बात की.

Junaid Khan Not Being On Social Media: आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म महाराज को लेकर सुर्खियों में हैं. काफी बवाल के बाद आखिरकार उनकी फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. जुनैद खान अब महाराज की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. जुनैद ने दूसरे अभिनेताओं से अलग और अपने पिता की तरह ही खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है. जुनैद किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करते हैं. हाल ही में जुनैद खान ने इस बात को एक्सेप्ट किया और इसके पीछे की असली वजह भी बताई.

क्यों सोशल मीडिया पर नहीं हैं जुनैद
हाल ही में न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में जुनैद खान ने सोशल मीडिया पर न रहने के बारे में बात की और इसके पीछे की असली वजह बताई. अभिनेता ने कहा, ‘लोग नहीं जानते थे कि मैं कैसा दिखता हूं, क्योंकि मैंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कभी नहीं किया, भले ही यह एक ट्रेंड बन गया है. मैंने कोई जानबूझकर ऐसा फैसला नहीं लिया, यह बस ऐसे ही हुआ और ऐसा ही हुआ’.

साई पल्लवी के साथ फिल्म में आएंगे नजर
जुनैद खान ने साई पल्लवी के साथ काम करने के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि महाराज से डेब्यू करने के बाद जुनैद ने पहले ही दो अन्य प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है. जिनमें से एक फिल्म में वह साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ नजर आने वाले हैं. आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘वन डे’ सपोरो में सेट की गई है. साई पल्लवी के साथ काम करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘साई पल्लवी बिल्कुल शानदार हैं, मैं इस फिल्म के लिए क्रॉस फिंगर्स कर रहा हूं’.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

महाराज स्टारकास्ट
महाराज की कहानी की बात करें तो पहले यह फिल्म 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी. फिर फिल्म की रिलीज डेट 21 जून कर दी गई. फिल्म में जुनैद खान ने समाज सुधारक करसनदास मुलजी का रोल निभाया है. फिल्म  में जुनैद के अलावा शालिनी पांडेय, जयदीप अहलावत और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं. 

जुनैद खान वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो वन डे के अलावा जुनैद खान के पास खुशी कपूर के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी है. दोनों ने मुंबई और दिल्ली एनसीआर में शूटिंग का पहला चरण पूरा कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur की कहानी याद है या भूल गए? तीसरा सीजन देखने से पहले जानिए शो की पूरी स्टोरीलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, गेस्ट बन पहुंचेगी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget