एक्सप्लोरर

Jailer 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'? आ गई सारी डिटेल्स

Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. इसी के साथ इसकी ओटीटी रिलीज की जानकारी भी सामने आ गई है. यहां सारी डिटेल्स जान सकते हैं.

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के सीक्वल, 'जेलर 2' के 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' के किरदार से फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ गए हैं.  नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2026 की मच अवेटेड तमिल फिल्मों में से एक थी. वहीं फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है. इन सबके बीच फैंस इसकी ओटीटी रिलीज की डिटेल्स जानने के लिए भी बेकरार हैं. जानते हैं कि थिएट्रिकल रन के बाद ये फिल्म किस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज हो  सकती है?

'जेलर 2' ओटीटी पर कब रिलीज हो सकती है?
'जेलर 2' से थिएटर में जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग चार हफ्ते बाद ओटीटी पर आ सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जेलर 2' के मेकर्स फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब चार हफ्ते बाद OTT प्लेटफॉर्म पर उतारने पर विचार कर रहे हैं. अगर इस प्लानिंग के मुताबिक काम होता है, तो यह फिल्म नवंबर 2026 के मिड तक स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो सकती है. बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर सकते हैं. हालांकि इसके ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर्स को लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है.

हिंदी वर्जन को लेकर हो रहा था विवाद
ऐसी खबरें भी आई थीं कि 'जेलर 2' हिंदी में रिलीज नहीं होगी. हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने इन दावों को खारिज कर दिया है और कंफर्म किया कि फिल्म का हिंदी वर्ज़न, पहले की प्लानिंग के मुताबिक ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा. सोमवार को, फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने मेकर्स की ओर से एक बयान जारी किया और इसमें क्लियर किया गया कि फिल्म का हिंदी वर्जन, अन्य भाषाओं के वर्जन के साथ ही गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा

 ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है, "हाल ही में मीडिया में आई उन खबरों के रेफरेंस में, जिनमें कहा गया था कि 'जेलर 2' हिंदी में रिलीज नहीं होगी, हम आधिकारिक तौर पर स्पष्ट करना चाहते हैं कि फिल्म का हिंदी वर्ज़न, पहले की योजना के अनुसार ही अन्य भाषाओं के वर्ज़न के साथ गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा." निर्माताओं ने यह भी पुष्टि की कि 'पेन मारुधर एंटरटेनमेंट' पूरे उत्तर भारत में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करेगा. उन्होंने आगे कहा कि "हिंदी वर्ज़न की तय रिलीज़ तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है. "

जेलर 2 की कास्ट
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित, जेलर 2 में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में वापसी कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2023 में आई फिल्म जेलर की सीक्वल है और इसका निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है और अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है. फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालान समेत कई कलाकार हैं.

फिल्म टाइगर मुथुवेल पांडियन की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो एक रिटायर्ड जेलर है जिसका अतीत और पारिवारिक संबंध उसे खतरनाक टकरावों में फंसा देते हैं. इस किरदार की वापसी सीक्वल की पॉपुलैरिटी की एक बड़ी वजह है, और दर्शक फ्रेंचाइजी के जाने-पहचाने चेहरों की झलक देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं,

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget