एक्सप्लोरर

Chandu Champion OTT Release: कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ ओटीटी पर कब हो रही रिलीज, जानें- डेट और प्लेटफॉर्म

Chandu Champion OTT Release: ‘चंदू चैंपियन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई हो लेकिन फिल्म और कार्तिक आर्यन की खूब तारीफ हुई है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म ओटीटी पर कब आएगी.

Chandu Champion OTT Release Date: कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. बजरंगी भाईजान फेम कबीर खान द्वारा निर्देशित ये बायोग्राफिकल ड्रामा 14 जून को काफी चर्चा और हाई एक्सपेक्टेशन के बीच रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई लेकिन ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई है. वहीं अब फैंस इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?

‘चंदू चैंपियन’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, ‘चंदू चैंपियन’ से कार्तिक आर्यन ने ‘सत्यप्रेम की कथा’ के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. ये फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की इंस्पायरिंग स्टोरी पर बेस्ड है. फिल्म में कार्तिक ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया था. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई लेकिन फिल्म और कार्तिक की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई. वहीं जो लोग इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए वे इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेज़न प्राइम वीडियो ने ‘चंदू चैंपियन’ के ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं. मैदान, लापता लेडीज और मडगांव एक्सप्रेस जैसी हालिया बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज पैटर्न की तरह ये फिल्म भी थिएट्रिकल प्रीमियर के लगभग दो महीने बाद, जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में ओटीटी पर रिलीज होने की उम्मीद है. हालांकि ‘चंदू चैंपियन’ की ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट और सटीक प्रीमियर डेट अभी तक मेकर्स द्वारा अनाउंस नहीं की गई है.

‘चंदू चैंपियन’ स्टार कास्ट
बता दें कि कबीर खान निर्देशित ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन के अलावा भुवन अरोड़ा, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा, विजय राज, अनिरुद्ध दवे, पलक लालवानी और कई अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किये हैं.

ये भी पढ़ें: Indian 2 Box Office Collection Day 4: ‘इंडियन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, चार दिन का कलेक्शन है शॉकिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप' सीजन 2 की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये
लॉकअप सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले: श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी, टॉप 3 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट, जानें शो में क्या-क्या हुआ
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले: श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी, टॉप 3 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट, जानें शो में क्या-क्या हुआ
बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, 'निरहुआ' से बोलीं- ‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’
‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’, निरहुआ से ये क्या बोल गईं आम्रपाली दुबे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget