एक्सप्लोरर

माइक टायसन सिर्फ मुक्केबाजी से नहीं हुए फेमस, हीरो और विलेन भी बन चुके हैं, 2 बॉलीवुड फिल्मों में भी दिख चुके

Mike Tyson Films: बॉक्सिंग के दुनिया के बेताज बादशाह माइक टायसन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर अपने रोल से दर्शकों को काफी इंप्रेस भी किया. आज एक नजर डालेंगे उनकी बेहतरीन फिल्मों पर.

बॉक्सिंग के दुनिया के दिग्गज नाम माइक टायसन ने फिल्मों में भी काम किया है. हीरो हो या विलेन उन्होंने अपने हर एक किरदार को बखूबी निभाकर ऑडिएंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है. हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर जगह उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग देखने को मिलती है. आज हम फिल्मों में उनके बेहतरीन योगदान पर एक नजर डालेंगे.

बॉक्सिंग रिंग के अलावा फिल्मों में भी छाए माइक टायसन 
फेमस मुक्केबाज माइक टायसन ने बॉक्सिंग रिंग में तो अपनी जबरदस्त प्रतिभा दिखाई ही है इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी बतौर हीरो और विलेन अपना योगदान भी दिया है. अब वो केवल बॉक्सिंग जगत के ही नहीं बल्कि सिनेमाई दुनिया का भी बड़ा नाम बन चुके हैं. उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट कुछ इस प्रकार हैं–

•  हैंगओवर पार्ट 2
2009 में रिलीज हुई फिल्म हैंगओवर ने बंपर कमाई कर सफलता का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद इस फिल्म का अगला सीक्वल भी बना जिसमें माइक टायसन ने भी अपना योगदान दिया. ये फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी. भले फिल्म में उन्हें कैमियो रोल में देखा गया लेकिन इसे माइक टायसन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है.


माइक टायसन सिर्फ मुक्केबाजी से नहीं हुए फेमस, हीरो और विलेन भी बन चुके हैं, 2 बॉलीवुड फिल्मों में भी दिख चुके

• आईपी मैन 3
चाइनीज फिल्म आईपी मैन 3 में भी माइक टायसन ने अपने अद्भुत अदाकारी का प्रमाण दिया था. इस फिल्म में उन्हें फ्रैंक नाम के प्रॉपर्टी डेवलपर और स्ट्रीट फाइटर के रोल में देखा गया था. फिल्म में उन्हें लीड कैरेक्टर के साथ एक जबरदस्त फाइट सीन में देखा गया था. फ्रैंक की बॉक्सिंग और आईपी मैन के कुंग फू की जुगलबंदी ने दर्शकों को बहुत एंटरटेन किया.

• गर्ल्स 2
इस फिल्म में माइक टायसन को विलेन के रोल में देखा गया था. 2018 में आई ये वियतनामी कॉमेडी ड्रामा में माइक टायसन का रोल भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में भी उन्होंने फैंस को अपने बॉक्सिंग के प्रतिभा की झलकियां दिखाई थीं.

• लाइगर 
हॉलीवुड और चाइनीज फिल्मों के अलावा उन्हें हिन्दी फिल्म लाइगर में भी देखा गया. इस फिल्म में उन्होंने साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर किया था. इस मूवी में उन्हें छोटी लेकिन काफी महत्वपूर्ण किरदार निभाते देखा गया. इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था. विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था.


माइक टायसन सिर्फ मुक्केबाजी से नहीं हुए फेमस, हीरो और विलेन भी बन चुके हैं, 2 बॉलीवुड फिल्मों में भी दिख चुके

• फुल एंड फाइनल
2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में माइक टायसन को प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो में देखा गया था. इस वीडियो में उन्हें बॉक्सिंग रिंग के अंदर और एक गाड़ी से उतरते हुए देखा गया था.

बिग बॉस में माइक टायसन लगाएंगे इंटरनेशनल तड़का?
रिपोर्ट्स की मानें तो बॉक्सिंग जगत के दिग्गज कलाकार माइक टायसन सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करते हुए नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माइक टायसन को इस पॉपुलर शो का हिस्सा बनने के लिए कॉन्टैक्ट किया गया है.

अगर उन्होंने ये ऑफर एक्सेप्ट किया तो अक्टूबर में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि माइक टायसन इस इंडियन टीवी का हिस्सा बनकर इंटरनेशनल तड़का लगाते हैं या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Releases: क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
'मैं थोड़ी मरे जा रही हूं...', काजल राघवानी ने निरहुआ संग दिया था किसिंग सीन, तो आम्रपाली ने मचाया था बवाल
काजल राघवानी ने निरहुआ संग दिया था किसिंग सीन, तो आम्रपाली ने मचाया था बवाल
800 वेंडर्स और 4,000 डेली हायर, 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने इंडियन इकोनॉमी में ऐसे दिया 215 करोड़ का योगदान
'ऑपरेशन सफेद सागर' ने इंडियन इकोनॉमी में दिया 215 करोड़ का योगदान, जानिए कैसे
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget