एक्सप्लोरर

BB OTT 3: पूजा भट्ट के साथ हुए ब्रेकअप पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं इस चीज से बाहर नहीं...'

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में पूजा भट्ट के साथ ब्रेकअप के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वह अपनी लाइफ के सबसे बड़े स्कैंडल का हिस्सा रह चुके हैं.

BB OTT 3: रणवीर शौरी इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आ रहे हैं. इस शो में रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें करते हुए नजर आ रहे हैं.  रणवीर एक समय महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे. 'बिग बॉस ओटीटी 3' के सबसे हालिया एपिसोड में रणवीर शौरी ने अपनी मां के निधन के बारे में बात की. 

पूजा भट्ट के साथ हुए ब्रेकअप पर रणवीर शौरी ने तोड़ी चुप्पी

रणवीर शौरी ने बताया कि, 'उन्हें साल 2002 में लद्दाख में अपनी फिल्म 'लक्ष्य' की शूटिंग के दौरान घर से फोन आया था कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है. हालांकि वह फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक सेट छोड़ नहीं सके. जब वह मुंबई लौटे तो उनकी मां को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी थी. रणवीर को याद आया कि कुछ दिनों बाद घर पर उनकी मां का निधन हो गया था. रणवीर ने इसे अपनी लाइफ की सबसे दर्दनाक घटना बताई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

आगे रणवीर ने याद करते हुए बताया कि, 'वह उस समय एक एक्ट्रेस के साथ अपनी लाइफ के सबसे बड़े स्कैंडल में फंस गए थे. उन्होंने पूजा भट्ट का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके बाद वह यूएस चले गए. उन्होंने छह महीने का एक्टिंग कोर्स किया और अपने भाई से पैसे उधार लिए. इसके बाद वह काम करने के लिए इंडिया में वापस आए.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

रणवीर ने बताया कि, 'साल 2005 में मैंने 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' की शूटिंग शुरू की. उस समय मेरी लंबे समय से रुकी हुई दो फिल्में रिलीज हुई और सिनेमाघरों में वापस आ गईं. एक हफ्ते के अंदर मैं वापस आ गया और दर्शकों ने मेरे काम को पसंद किया, उन फिल्मों के बाद मुझे महसूस हुआ कि बतौर एक्टर मैं वापिस आ गया हूं.'

पूजा ने रणवीर पर लगाए थे मारपीट के आरोप

बता दें कि अपने करियर के पीक पर पूजा भटट् एक्टर रणवीर शौरी को दिल दे बैठी थीं. दोनों की नजदीकियां फिल्म 'जिस्म' के दौरान बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ने लगा. हालांकि महेश भट्ट और उनकी फैमिली दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे. जिसके बाद पूजा उनकी मर्जी के खिलाफ रणवीर के साथ लिव इन में रहने लगीं. लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों के बीच आपसी मतभेद की खबरें सामने आने लगीं. खबरों की मानें तो रणवीर को नशे की लत थी.

रणवीर पर पूजा के साथ मारपीट और गाली गलौज के आरोप भी लगे थे. इसके बाद पूजा ने एक्टर से ब्रेकअप कर लिया. ब्रेकअप के बाद रणवीर ने भी एक इंटरव्यू में अपना पक्ष सामने रखा था. उन्होंने कहा था कि, 'पूजा बहुत ज्यादा हिंसक व्यवहार की थीं. जो हर वक्त मारपीट करने को उतारू रहती थीं.'

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: 'कोई भी एल्विश यादव का फैन मुझे सपोर्ट नहीं करेगा…', अनिल कपूर की डांट के बाद लवकेश कटारिया ने की रिक्वेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMDb पर 8+ रेटिंग, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 4 मलयालम क्राइम-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स हिला देगा
वो 4 मलयालम मर्डर मिस्ट्री फिल्में, जिनका सस्पेंस देखकर घूम जाएगा सिर
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
'राइज एंड फॉल 2' में मचा बवाल, निहारिका के फैसले से जसवंत और ऋषभ पहुंचे बेसमेंट
'राइज एंड फॉल 2' में होगा तख्तापलट? पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच छिड़ी जंग
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी-सैटेलाइट राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?
'रामायण' के 450 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स? जानें- कहां देख सकेंगे फिल्म?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget