एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3 में रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट संग अपने पास्ट रिलेशनशिप पर की बात, बोले- 'इसका सामना करना मुश्किल था...'

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में रणवीर शौरी भी नजर आ रहे हैं. वहीं हाल के एक एपिसोड में एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए साथ ही पूजा भट्ट संग अपने रिलेशनशिप का भी जिक्र किया.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स अपनी लाइस से जुड़े कई खुलासे भी कर रहे हैं. वहीं अब रणवीर शौरी ने अपनी लव लाइफ का चैप्टर ओपन किया है. दरअसल एक्टर ने पूजा भटट् संग अपने पास्ट रिलेशनशिप का इनडायरेक्ट तरीके से जिक्र किया.

रणवीर ने मां के निधन पर की बात
बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में से एक में, रणवीर शौरी ने अपनी मां के निधन के बारे में भी खुलकर बात की. साथ ही एक्टर ने पूजा भट्ट संग अपने पास्ट रिलेशन का भी जिक्र किया. हालांकि शो में उन्होंने पूजा का नाम नहीं लिया.  रणवीर ने याद करते हुआ बताया कि जब वह 2002 में लद्दाख में अपनी फिल्म लक्ष्य की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें घर से फोन आया कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है. हालाँकि, वह शूटिंग ख़त्म होने तक सेट नहीं छोड़ सकते थे.रणवीर को याद आया कि कुछ दिनों बाद घर पर उनकी मां का निधन हो गया था. रणवीर ने इसे अपनी लाइफ की सबसे दर्दनाक घटना बताई.

रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट संग अपने पास्ट रिलेशनशिप पर की बात
एक्टर ने आगे खुलासा किया, “उसी दौरान, मुझे एक अन्य अभिनेत्री के साथ अपनी लाइफ के सबसे बड़े स्कैंडल का भी सामना करना पड़ा. लेकिन मेरे लिए इसका सामना करना मुश्किल था तो  मेरे भाई ने मुझे कुछ समय के लिए अपने साथ अमेरिका आने के लिए कहा. मैंने अमेरिका में छह महीने का एक्टिंग कोर्स, किया और अपने भाई से पैसे उधार लिए. अमेरिका से लौटने के बाद, मैंने 2005 में 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' की शूटिंग शुरू की. उस समय, मेरी लंबे समय से रुकी हुई दो फिल्में रिलीज के लिए हरी झंडी दिखा चुकी थीं और एक हफ्ते के भीतर सिनेमाघरों में हिट हो गईं और मेरा काम खत्म हो गया. दर्शकों द्वारा पसंद किया गया. उन फिल्मों के बाद, आखिरकार मुझे लगा कि एक एक्टर के रूप में मेरा जीवन स्थिर हो गया है और मैं आ गया हूं.''

रणवीर और पूजा ने अलग होने के बाद किसी और से की थी शादी
रणवीर शौरी से अलग होने के बाद पूजा भट्ट को मनीष मखीजा से प्यार मिला, जिन्हें उधम सिंह के नाम से भी जाना जाता है. दोनों ने 2003 में शादी की, लेकिन 2014 में दोनों अलग हो गए. दूसरी ओर, रणवीर शौरी ने 2010 में अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा से शादी की थी. उन्होंने 2011 में अपने बेटे हारून का वेलकम किया. हालांकि साल 2015 में  रणवीर और कोंकणा भी अलग हो गए. अब रणवीर और कोंकणा अपने बेटे की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं.

बता दें रणवीर शौरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शशिलाल नायर की फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी से की थी. इस फिल्म में मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थीं. रणवीर को आखिरी बार सलमान खान की टाइगर 3 में देखा गया था.

ये भी पढ़ें: Chandu Champion Box Office Collection Day 19: ‘चंदू चैंपियन’ की अब बॉक्स ऑफिस पर हालत बुरी, 60 करोड़ का आंकड़ा छूने में छूट रहे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rise and Fall 2: किसी की आंखों से छलके आंसू तो किसी के चेहरे पर आई मुस्कान, परिवार से मिलकर इमोशनल हुए वर्कर्स
'राइज एंड फॉल 2' में फैमिली की एंट्री से बदला माहौल, अपनों को देख छलके वर्कर्स के आंसू
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
खून, धोखा और सस्पेंस, नेटफ्लिक्स की ये 7 धांसू स्पेनिश क्राइम थ्रिलर हिला देंगी आपका दिमाग
मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का है शौक, तो नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये 7 स्पेनिश सीरीज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget