एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3 की उल्टी गिनती शुरू, जानिए कब और कहां देख सकेंगे शो का प्रीमियर

Bigg Boss OTT 3 Premiere Date And Time: बिग बॉस ओटीटी 3 प्रीमियर को लेकर फैंस से होस्ट तक सब के सब बहुत एक्साइटेड हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह शो कब और कहां शुरू हो रहा है.

Bigg Boss OTT 3 Premiere Date And Time: सबसे बड़ा कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. यह सीजन इस बार खूब सुर्खियों में बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों से शो को लेकर फैंस के बीच भी खूब बज बना हुआ है. दरअसल इस बार शो को लेकर चर्चा तेज इसलिए भी है, क्योंकि इस बार सलमान खान के बजाय शो को अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं. कुछ दिनों पहले अनिल कपूर के साथ इसका फर्स्ट लुक भी रिवील किया गया था. तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस शो को कब और कहां देख सकते हैं. 

कब और कहां शुरू हो रहा शो
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के प्रीमियर की शुरुआत 21 जून को हो रही है. इस शो को जियो सिनेमा पर लॉन्च किया जाएगा. लेकिन पिछले दो सीजन की तरह इस बार आप इसे फ्री में नहीं देख पाएंगे. इस बार आपको अगर शो देखना है तो इसके लिए पैसे चुकाने होंगे. बिग बॉस ओटीटी 3 को आप जियो सिनेमा प्रीमियम पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख पाएंगे. 

कितने बजे देखें बिग बॉस ओटीटी 3
बिग बॉस ओटीटी को आप जियो सिनेमा प्रीमियम पर आप 24x7 कभी भी देख सकते हैं. बता दें कि जब इस शो का पहला सीजन शुरू हुआ था तो इसके होस्ट करण जौहर थे. बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला शो दिव्या अग्रवाल ने जीता था. बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट सलमान खान थे. इस शो के विनर एल्विश यादव थे. वहीं अब तीसरे सीजन के होस्ट अनिल कपूर होने जा रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शो को लेकर अनिल कपूर भी बेहद एक्साइटेड
कुछ वक्त पहले जब मेकर्स ने जब जियो सिनेमा के इंस्टा पेज पर इस शो की घोषणा की थी तो उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘बड़े पर्दे पर राज करने से लेकर बिग बॉस के घर तक, अनिल कपूर बेहद खास हैं. 21 जून से शुरू होने वाले इस शो में उनका जादू देखें, जियो सिनेमा पर’.  वहीं बिग बॉस होस्ट करने को लेकर अनिल कपूर काफी खुश हैं. उनका कहना है कि इस शो में उनको कुछ नया करने और नया सीखने को मिलेगा. 

ये हो सकते हैं बिग बॉस सीजन 3 के कंटेस्टेंट 
बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार शो में शिवांगी जोशी, विक्की जैन, अदनान शेख, रियाज अली, शफक नाज, वायरल वडापाव गर्ल चंद्रिका, यूट्यूबर जैन सैफी, दलजीत कौर, नुपूर सेनन, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे उष्मेय चक्रवर्ती और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू यानि भव्या गांधी नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी मोदी संग रिलेशनशिप किया कंफर्म! तस्वीर शेयर कर लिखा- 'दिल रख ले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
'कोई फर्क नहीं पड़ता...', रोहित शेट्टी खोलेंगे कंटेस्टेंट्स की पोल, टास्क में फेल होते ही खुल जाएगा सारा सच
'कोई फर्क नहीं पड़ता...', रोहित शेट्टी खोलेंगे कंटेस्टेंट्स की पोल, टास्क में फेल होते ही खुल जाएगा सारा सच
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget