एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3 में होने वाली मारा-मारी और गाली गलौच को कैसे डील करेंगे Anil Kapoor?

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो के होस्ट अनिल कपूर हैं. ऐसे में एबीपी न्यूज ने उनसे शो को लेकर खास बातचीत की और कुछ सवाल किए.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर सिर्फ दो दिन का इंतजार और है. 21 जून से शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इस बार शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में लोगों में यह जानने का बहुत उत्साह है कि आखिर बिग बॉस ओटीटी 3 कैसा होने वाला है. यही सब जानने के लिए एबीपी न्यूज की सुशीला उपाध्याय ने शो को लेकर अनिल कपूर से खास बातचीत की. इसी दौरान उनसे सवाल पूछे. 

बिग बॉस कंट्रोवर्सी के लिए जाना जाता है, इसमें मारपीट, गाली गलौच सब होता है, आप इससे कैसे डील करेंगे? क्या ऐसा भी है कि आप सोचकर आए हैं कि अब मैं देख रहा हूं तो ये सब नहीं चलेगा? 

अनिल कपूर ने कहा- 'मैं देखूंगा कि कैसे होगा. अभी होने देते हैं. मैं यहां ज्यादा सोचकर नहीं आया हूं. मैं खुद को लेकर ईमानदार रहना चाहता हूं. चीजें हैं, यहां इतने लोग हैं संभालने वाले...तो वो भी मुझे संभालेंगे. ये टीम वर्क है. प्लेटफॉर्म जबरदस्त है, जियो सिनेमा पर आ रहा है. इतने सालों से चल रहा है, कामयाब है, सलमान खान की मेहनत है. ऐसा होता है कि मेहनत कोई और करता है और फूल किसी और के आंगन में उगता है. मैंने भी कई चीजों में मेहनत की है और फूल किसी और के आंगन में हैं. मैं खुशनसीब हूं, शुक्रगुजार हूं कि अब मैं कर रहा हूं. ऊपर वाले ने चाहा तो अच्छा ही करेंगे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

आपके घर में बिग बॉस कौन-कौन देखता है?
अनिल ने कहा- 'सब अपना अपना काम करते हैं. सबकी अपनी पसंद ना पसंद है. ऐसा नहीं है कि मैं हूं तो सब देखेंगे.आपको पता है कि मेरी पत्नी हैं, हम 50 साल से साथ में हैं मगर कभी-कभी उन्हें ये भी पता नहीं होता कि मैं कौन-कौन सी फिल्म कर रहा हूं. रिया अलग है, हर्ष और सोनम भी अलग हैं. मैं उनको गन प्वाइंट पर नहीं बोलूंगा कि शो देखो. अच्छा होगा तो देखेंगे, बाकी घर की बिग बॉस तो सुनीता हैं.'

बिग बॉस देखने के लिए 29 रुपये खर्च कर पाएंगे लोग? 
अनिल ने कहा- 'डिपेंड करता है. कुछ लोग खर्च कर देंगे कुछ लोग नहीं करेंगे. आप पूरे हिंदुस्तान में ट्रैवेल करेंगे तो पता चलेगा. देश में सब पॉजिटिव हो रहा है. उम्मीद है कि ऐसा वक्त आए कि लोग आराम से 29 रुपये खर्च कर सकें. कुछ लोगों को ये महंगा लगेगा. लेकिन कुछ को लगेगा कि ये बाकियों से सस्ता है, कम खर्च करके बहुत कुछ मिलेगा.'

यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 3 में इन आठ कलाकारों को बहुत मिस करेंगे आप, मुन्ना भैया से उस्मान भाई तक लिस्ट में नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप' सीजन 2 की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये
लॉकअप सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले: श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी, टॉप 3 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट, जानें शो में क्या-क्या हुआ
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले: श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी, टॉप 3 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट, जानें शो में क्या-क्या हुआ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget