एक्सप्लोरर

Big Boss OTT 2: 'वीकेंड का वार' में जद हदीद पर बरसे सलमान खान, आकांक्षा को किस करने पर बोले- 'भारत आपसे प्यार करता था, लेकिन...'

Salman Khan Reaction On Kissing Incident: सलमान खान ने जद हदीद, आकांक्षा पुरी और किस के लिए उकसाने के लिए बेबिका धुर्वे को भी डांट लगाई है. इसके बाद जद हदीद ने अपनी गलती के लिए सबसे माफी मांगी है.

Salman Khan Reaction On Kissing Incident: बिग बॉस ओटीटी 2 में आकांक्षा पुरी और जद हदीद के किसिंग को लेकर काफी हंगामा हो गया है. ऐसे में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने जद हदीद की क्लास लगा दी है. इस दौरान सलमान ने आकांक्षा पुरी और इस टास्क के लिए उकसाने के लिए बेबिका धुर्वे को भी डांट लगाई और ऑडियंस से इस इंसीडेंट को लेकर माफी भी मांगी है.

सलमान खान ने जद हदीद से कहा, 'अबू धाबी में इसे आजमाएं, जीसीसी बेल्ट में इसे आजमाएं, सऊदी अरब में इसे आजमाएं.' इसपर जद हदीद ने अपनी गलती मानी. हालांकि सलमान काफी गुस्से में दिखाई दिए. उन्होंने आकांक्षा को भी अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे इस तरह के टास्क से दूर रहें और अगर उन्हें यही सब करना है तो वे अपने लिए दूसरा शो ढूंढ लें.

सलमान ने लगाई बेबिका धुर्वे को फटकार
'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने किसिंग सीन के लिए बेबिका धुर्वे को भी फटकार लगाई. सलमान ने कहा कि वह जिस तरह से सभी को उकसाती हैं और मजाक करती हैं वह बहुत इररिटेटिंग है. वहीं जद हदीद पर गुस्सा जाहिर करते हुए सलमान ने कहा कि जो हरकत उन्होंने की है हो सकता है वो बहुत से लोगों को गलत न लगे, लेकिन बहुत से लोगों के लिए वो ऑब्जेक्शेनेबल है. भारत एक माफ करने वाला देश है और हम सभी को इस देश ने कई बार माफ किया है.

जद हदीद ने मांगी भारत से माफी
शो के होस्ट ने कहा, 'भारत आपसे प्यार करता था, वे अब्दु रोजिक से प्यार करते थे लेकिन इस तरह के इंसिडेंट्स से पहले तक.' इसपर जद हदीद ने अपनी गलती मानते हुए सबसे माफी मांगी. उन्होंने कहा- 'मैं आपसे, भारत से, इस घर के हर सदस्य से माफी मांगता हूं... मुझे बेहद अफसोस है, मैंने जो किया वह माफी के काबिल नहीं था और यह एक बड़ी गलती थी... मैं अपनी बेटी की जिंदगी की कसम खाता हूं....मुझे बहुत अफसोस है.'

जद हदीद की है साढ़े चार साल की बेटी
जद हदीद की इस बात पर सलमान ने उनसे पूछा कि क्या उनकी बेटी है? उसकी कितनी उम्र है? जद ने जवाब दिया कि उनकी बेटी की उम्र साढ़े चार साल है. इसपर सलमान ने कहा, 'तब आप समझ गए कि मैं आपसे क्या कह रहा हूं.' बता दें कि जद हदीद दुबई के रहने वाले हैं. वे तलाकशुदा हैं और उनकी एक बेटी है जिसका नाम कैटलिया हदीद है.

ये भी पढ़ें: Ileana D'cruz ने फिर दिखाई 'मिस्ट्री मैन' की झलक, डॉगी को प्यार करते हुए शेयर की बॉयफ्रेंड की फोटो

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 करोड़ी 'भूत बंगला' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब-कहां देखें फिल्म
250 करोड़ी 'भूत बंगला' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब-कहां देखें फिल्म
Lock Upp Season 2: दो बेरहम जेलर और 14 सेलिब्रिटी, 6 हफ्तों तक चलेगा 'लॉक अप' का घमासान, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये शो?
Lock Upp Season 2: 6 हफ्तों तक चलेगा 'लॉक अप' का घमासान, जानें कब और कहां देखें शो?
'गुल्लक 5' का OTT पर धमाका, 5 दिनों में मिले 7 मिलियन व्यूज, UP में हुआ सुपरहिट
'गुल्लक 5' का OTT पर धमाका, 5 दिनों में मिले 7 मिलियन व्यूज, UP में हुआ सुपरहिट
1813 करोड़ कमाने के बाद 'धुरंधर 2' का OTT पर धमाका, 50 मिलियन व्यूअरशिप के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
1813 करोड़ कमाने के बाद 'धुरंधर 2' का ओटीटी पर धमाका, 50 मिलियन व्यूअरशिप के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget