एक्सप्लोरर

ओटीटी पर कब रिलीज हो रही है विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ‘बैड न्यूज’? इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Bad Newz OTT Release: थिएटर्स में धूम मचाने के बाद विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

Bad Newz OTT Release: तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और पंजाबी स्टार एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. थिएटर्स में फिल्म बढ़िया चल रही है और फैंस फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं. फिल्म बिजनेस भी बढ़िया कर रही है, ओपनिंग वीकेंड पर बढ़िया कलेक्शन कर चुकी है. बैड न्यूज को मिक्स रिव्यूज मिले हैं.

किसी ने फिल्म को मजेदार बताया है तो किसी ने बुरी भी कहा है. खैर जो लोग बैड न्यूज को किसी वजह से थिएटर्स में नहीं देख पाए हैं या फिर जा नहीं पा रहे हैं. उनके लिए गुड न्यूज है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिरकार यह फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होने जा रही है. 

तौबा-तौबा से मिला तगड़ा प्रमोशन
बैड न्यूज के ट्रेलर और गानों को जमकर पसंद किया गया है. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल का रोमांस देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं. फिल्म में दोनों कमाल लगे हैं और एमी विर्क का काम भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा इसके गाने तौबा-तौबा के जरिए हुई है. तौबा-तौबा गाना तो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हर कोई इसपर जमकर रील्स बनाने में जुटा है. ऐसे में फिल्म को तगड़ा प्रमोशन मिला, जिससे कि थिएटर्स में भी फायदा हुआ है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हो रही बैड न्यूज
बैड न्यूज के ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिल्म के प्रीमियर के साथ ही इसके ओटीटी रिलीज प्लेटफॉर्म की भी जानकारी दे दी गई थी. फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी. हालांकि अभी तक स्ट्रीमिंग डेट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन थिएटर्स में रिलीज के बाद फिल्म ओटीटी पर करीब दो महीने के बाद ही रिलीज होती है. ऐसे में उम्मीद है कि बैड न्यूज सितंबर के अंत तक अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा सकती है. हालांकि अभी तक तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. 

बैड न्यूज स्टारकास्ट
बैड न्यूज के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क, नेहा धूपिया अहम किरदार में हैं. वहीं अनन्या पांडे और नेहा शर्मा फिल्म में कैमियो रोल में नजर आई हैं. इस कॉमेडी ड्रामा के डायरेक्टर आनंद तिवारी हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म बैड न्यूज साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज का सीक्वल है. इस फिल्म में करीना कपूर, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: नए दुश्मन और नई चुनौतियों के साथ लौट रहा ‘बालवीर सीजन 5’, जानिए कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, गेस्ट बन पहुंचेगी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget