एक्सप्लोरर

कार्तिक आर्यन को एक और फिल्म से निकाले जाने की खबर को मेकर्स ने बताया गलत

कार्तिक को जिस फिल्म से निकाले जाने की अटकलें तेज है, उसे 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' और 'जीरो' जैसी फिल्में बना चुके आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके निर्देशन की कमान किसी और को सौंपी गई है और इसे एक गैंगस्टर फिल्म बताया जा रहा है.

मुम्बई: करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' और शाहरुख खान की फिल्म 'फ्रेडी' से निकाले जाने‌ की खबरों के बीच अब कार्तिन आर्यन को एक और फिल्म से निकाले जाने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं. कार्तिक को जिस फिल्म से निकाले जाने की अटकलें तेज है, उसे 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' और 'जीरो' जैसी फिल्में बना चुके आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके निर्देशन की कमान किसी और को सौंपी गई है और इसे एक गैंगस्टर फिल्म बताया जा रहा है.

रिपोर्ट में कहा गया था कि कार्तिक तय वक्त पर फिल्म साइन नहीं कर पाए और अब ऐसे में वो इस फिल्म‌ का हिस्सा नहीं है. ऐसे में कार्तिक आर्यन की जगह पर आयुष्मान खुराना को फिल्म ऑफर की गई है.

मगर कार्तिक आर्यन को आनंद एल. राय द्वारा अपनी अनटाइटल्ड फिल्म से निकाले जाने की खबर को आनंद एल. राय की प्रोडक्शन 'कलर येलो प्रोडक्शन्स' ने सिरे से ही खारिज कर दिया है और इस खबर को पूरी तरह से गलत ठहराया है.

'कलर येलो प्रोडक्शन्स' के प्रवक्ता की ओर एबीपी न्यूज़ को जारी किये बयान में कहा गया है, "ये बेबुनियाद किस्म की अफवाहें हैं. हम कार्तिक से किसी और फिल्म के लिए मिले थे. हमने आयुष्मान खुराना को कोई और फिल्म ऑफर की है. ये साफतौर पर मिक्स अप का मामला है."

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान खुराना आनंद एल. राय के प्रोडक्शन हाउस के लिए पहले ही दो फिल्में - 'शुभमंगल सावधान' और 'शुभमंगल ज्यादा सावधान' के लिए काम कर चुके हैं और कार्तिक आर्यन पहली बार आनंद एल. राय के साथ काम करने जा रहे हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंस
'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च: छलक पड़े सनी देओल के आंसू, शबाना ने शेयर किया एक्सपीरियंस
'आपसे ही सीख रहे...' कंगना के 'गटर छाप' बयान पर भड़कीं कांग्रेस सांसद
'आपसे ही सीख रहे...' कंगना के 'गटर छाप' बयान पर भड़कीं कांग्रेस सांसद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget