एक्सप्लोरर

Ranbir Kapoor ने अब तक नहीं देखी मां की फिल्म, 'जुग जुग जियो' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इस बात पर भावुक हुईं नीतू कपूर

Neetu Kapoor Jug Jugg Jeeyo Trailer : ऋषि कपूर के निधन के बाद अब नीतू कपूर ने ख़ुद को शूटिंग में बिज़ी कर लिया है.इन दिनों वो 'डांस दीवाने जूनियर्स' में बच्चों को जज करती नज़र आ रही हैं

Neetu Kapoor Jug Jugg Jeeyo : ऋषि कपूर के निधन के बाद अब नीतू कपूर ने ख़ुद को शूटिंग में बिज़ी कर लिया है.इन दिनों वो 'डांस दीवाने जूनियर्स' में बच्चों को जज करती नज़र आ रही हैं. वहीं जल्द ही एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' में दिखाई देंगी. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जहां  'जुग जुग जियो' की स्टार कास्ट ने शिरकत की. इस दौरान नीतू कपूर भावुक हो गईं.

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नीतू कपूर ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गईं. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं तुमसे ज्यादा किसी और की आभारी नहीं हो सकती करण. तुमने मुझे प्रेरित किया और कहा कि मुझे दोबारा काम करना शुरू करना चाहिए. ये मेरे लिए सबसे अच्छा फैसला था. आखिरकार हमने फिल्म को पूरा किया. मुझे यकीन है कि चिंटूजी जहां भी हैं, फिल्म देख रहे हैं और हमारे लिए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं. काश वो यहां होते. ये एक हिंदी फिल्म के साथ मेरी वापसी है और मैं एक ही समय में वास्तव में भावुक और उत्साहित हूं.'

नीतू ने 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर के निधन होने का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं भावनात्मक रूप से बहुत सारी चीज़ों से जा रही थी, और कहीं न कहीं फिल्म ने मुझे सदमे से बाहर आने में मदद की. मैं करण और राज को धन्यवाद देती हूं, कि उन्होंने मुझे फिर से कैमरा फेस करने और एक्टिंग करने के लिए सपोर्ट किया. इमोशनली ये मेरे लिए बहुत मुश्किल वक्त था. अब ट्रेलर आउट हो गया है. मेरे बेटे रणबीर ने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे यकीन है कि वो इसे पसंद करेगा.

'आपको बता दें कि 'जुग जुग जियो' में नीतू कपूर अनिल कपूर की ऑन-स्क्रीन पत्नी और वरुण धवन की ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म  में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं जो वरुण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. इनके अलावा फिल्में मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली नज़र आएंगे. फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज द्वारा किया गया है, और निर्देशन राज मेहता ने किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

अजय देवगन संग तू-तू मैं-मैं पर किच्चा सुदीप का रिएक्शन, 'मैं कोई डिबेट नहीं शुरू करना चाहता था'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
15 अगस्त पर 7 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget