एक्सप्लोरर

एनसीबी ने ड्रग्स सप्लायर पर कसा शिकंजा, अगला लक्ष्य बॉलीवुड सेलेब्स!

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीले पदार्थों के माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.एनसीबी ने मुंबई और दिल्ली में कई स्थानों पर छापीमारी की है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशीले पदार्थों के माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां कहा कि एनसीबी ने मुंबई और दिल्ली में कई स्थानों पर छापीमारी की है. अधिकारी बाहरी देशों से मुंबई और गोवा जैसी जगहों पर आने वाली महंगी ड्रग्स के गिरोह के बारे में छानबीन कर रहे हैं. यह छापेमारी तीन दिन पहले मुंबई में दो ड्रग पेडलर्स की गिरफ्तारी के मद्देनजर हुई है. एनसीबी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ड्रग्स माफिया के बॉलीवुड हस्तियों के साथ कनेक्शन को उजागर करने के लिए प्रयासरत हैं.

गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में गोवा के कैलंगुट से एफ.अहमद शामिल है, जो एक प्रमुख रिसॉर्ट में ड्राइवर के रूप में काम करता है. वहीं, दूसरा आरोपी बेंगलुरु के पेज-थ्री हस्तियों (सेलेब्स) के साथ जुड़ा हुआ है.

एनसीबी के उप निदेशक के.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा कि एनसीबी की छापेमारी मुंबई और दिल्ली में की गई, जहां से अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से आयातित तस्करी किया हुआ गांजा (करैत मारिजुआना) जब्त किया गया. यह विदेशी गांजा 5,000 रुपये प्रति एक ग्राम की मोटी कीमत पर बेचा जा रहा था.

एक खेप अमेरिका से मंगाई गई थी और इसे मुंबई के लिए भेजे जाने का इरादा था, मगर इसे दिल्ली में जब्त कर लिया गया. वहीं एक कनाड़ा से आई खेप मुंबई में जब्त की गई है, जिसे गोवा पहुंचाया जाना था.

उन्होंने कहा कि ड्रग पेडलर्स के विवरणों के आधार पर, एनसीबी ने 3.50 किलोग्राम की गांजे की कली जब्त की, जिसकी मुंबई में काफी मांग है.

दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में सीबीआई, एनसीबी और ईडी द्वारा पूछताछ किए गए कुछ व्यक्तियों के बारे में यह समझा जाता है कि उन्होंने विभिन्न सेलेब्स और राजनेताओं के साथ प्राइवेट या रेव पार्टियों में कथित तौर पर ड्रग्स का कारोबार किया था.

इस सिलसिले में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सलाहकार किशोर तिवारी ने महाराष्ट्र पुलिस से अभिनेत्री कंगना रनौत के सनसनीखेज दावों का संज्ञान लेने का आह्वान किया है. कंगना ने बॉलीवुड में ड्रग्स के बेइंतहा इस्तेमाल का आरोप लगाया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
'जेलर 2' की कमाई 15वें दिन घटी कमाई , जानें- अब तक कितना कमा डाला मुनाफा?
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget