एक्सप्लोरर

Mukesh Khanna ने kapil Sharma पर किया एक बार फिर पलटवार, जानिए क्या कहा

मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक बार फिर उनपर निशाना साधा है.

कॉमेडियन कपिल शर्मा और ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना के बीच वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में मुकेश खन्ना ने एक बार फिर से कपिल शर्मा को निशाना साधते हुए पटलवार किया. उनका कहना है कि मुद्दा ये नहीं कि आप लोगों को कितना हंसाते हो, मुद्दा लोगों को हंसाने के तरीके को अपनाने का है. इसके साथ ही मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा से सवाल पूछा है कि मैंने कब कहा कि आप लोगों को न हंसाएं?

View this post on Instagram
 

तुमने कहा मैं फ़्लॉप ऐक्टर था। तो भाई मेरी ४ फ़िल्म्ज़ फ़्लॉप हुई थी मैं नहीं। अभी मेरी १० फ़िल्मे डिब्बे में क़ैद थी। महाभारत ने मुझे सब कुछ दिया जो मेरे पास है।लेकिन मैंने फ़्लॉप ऐक्टर या स्ट्रग्गलेर के रूप में महाभारत में प्रवेश नहीं किया। मेरा क़द उस वक़्त भी तुमसे ऊँचा था। तुमने एक बहुत ही घटिया और नासमझ ऐक्टर/ इंसान के रूप स्टेट्मेंट दिया है जो तुम्हारी सोच को उजागर करता है। तुमने कहा”Films are not Vulgar. Films are either Good or Bad. Hit or Flop. “ वाह ! क्या बात है। पोर्नो या अश्लील फ़िल्मों को किस कैटेगोरी में रखोगे।Good. Bad, Hit or Flop ?? एक और बचकाना वक्तव्य तुमने दिया है।तुम्हारे हिसाब से शो वाले सर्वे करते हैं कि उनको बुलाया जाए जिनमे सेन्स ऑफ़ ह्यूमर है।प्रूव कर दो मैं इंडस्ट्री छोड़ दूँगा। एक बात समझो पुत्र ये शो इस लिए पॉप्युलर है कि यहाँ बड़े बड़े स्टार्स आते हैं चाहे वो फ़िल्म्ज़ से हों या क्रिकेट जगत से। यहाँ ज़्यादातर वो ऐक्टर्ज़/ स्टार्स आते है जिनको अपनी करेंट फ़िल्म की प्रमोशन करनी है।फ़िल्म प्रडूसर इसके पैसे देता है शो वालों को।ऐसे में शो वाला ये नहीं बोल सकता कि मैं इस ऐक्टर को नहीं आने दूँगा। इसमें मज़ाक़िया सेन्स नहीं है। तुम महाभारत के कलाकारों की वजह से इन्हें TRP मिली है।व्यूअर्ज़ मिले हैं। अंत में एक और बात, मेरी रेस्पेक्ट इसलिए भी होती है कि मैं अपने यू टूब चैनल पर २७० से ज़्यादा विडीओज़ में अपनी सोच बता चुका हूँ। मेरे आज के दिन में ७ लाख २३ हज़ार सब्स्क्राइबर हैं जो मुझे इस लिए लाइक करते हैं क्यूँकि मैं बेबाक़ी से अपनी बात रखता हूँ और सिर्फ़ सच के लिए बोलता हूँ।।

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

वही मुकेश खन्ना अपना पक्ष रखते हुए आगे कहते हैं कि, ‘मुद्दा ये नहीं कि आप लोगों को हंसाते हैं. मुद्दा आपके द्वारा अपनाए गए तरीके का है, जिसे इस्तेमाल करके आप लोगों को हंसाते हैं. मैंने कब कहा कि लोगों को मत हंसाइए? लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने से ज्यादा अच्छी चीज दुनिया में कोई भी नहीं. लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में एक शालीनता होनी चाहिए जो कि कपिल शर्मा शो में नहीं. फुहड़ता और अश्लीलता है उनके शो में और ये लंबे समय से देखी जा रही है.

View this post on Instagram
 

अधर्म राज ने मुझ पर कई अधार्मिकआरोप लगाएँ हैं जिनका जवाब देना आवश्यक हो गया है।इसलिए मैं अपनी बात जारी रखूँगा।वैसे भी अपने बेतुके आरोपों को न्यायोचित बताते हुए उन्होंने कहा कि खन्ना मेरे सीनियर हैं पर अगर वो बोले मैं भी बोलूँगा।अरे भाई तुम बोलो ताकि लोग तुम्हारा असली चेहरा देखें। अरे मैं तो यहाँ तक कहूँगा कि तुम्हारा स्वागत है।आओ शास्त्रार्थ करते हैं। देखते हैं किसके घर शीशे के हैं।किसकी अलमारी में स्केलटन पड़े हुए हैं। मैं अपने २० सीरीयल और ६० फ़िल्मों का हिसाब देता हूँ तुम अपने ७०० सीरीयल्ज़ और २०० फ़िल्मों का। देखते हैं तुमने क्या किया मैंने क्या किया। इंडस्ट्री मे तुम्हारी क्या इज़्ज़त है और मेरी क्या।चलो दुनिया को दिखाते हैं।मेरी इज़्ज़त सिर्फ़ इस लिए नहीं कि मैंने पितामह का रोल किया है महाभारत में।तुमने भी अपना रोल किया और तुम आज तक उसी की खा रहे हो। मेरी एक और भी इमिज है जो देश के करोड़ों दिलों में है।और वो है शक्तिमान। फिर मैंने सौगंध, सौदागर, तहलका,यलगार और राजा भी की। तुमने क्या किया। तुम कहते हो मैंने FTII का इन्सल्ट किया।अगर तुम्हारा सपोर्ट करना इन्स्टिटूट का इंसल्ट था तो चलो मैंने किया। तुम आरोप लगाते हो मैं प्रॉमिनेंट लोगों की बात उठा कर अपने आप को लाइम्लायट में रहने की कोशिश कर रहा हूँ। कौन प्रॉमिनेंट ? कौनसी लाइम लाइट ? मैं लाइम लाइट में १९९० में भी था और आज २०२० में भी। मेरी शक्तिमान आज भी चल रही और आगे भी चलेगी। मुझे इनसे जिन्हें तुम प्रॉमिनेंट कहते हो कुछ नहीं चाहिए।अगर ये महाभारत से छेड़ छाड़ करते हैं, समाज में गन्दे मेसजेज़ देते हैं तो मैं बोलूँगा अवश्य।।

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

मालूम हो कि कपिल शर्मा के शो को मुकेश खन्ना ने ‘चीप’ और ‘अश्लील’ बताया था, जिसके बाद कपिल ने कहा था कि मैं और मेरी पूरी टीम लोगों को हंसाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं. मैं अपने काम पर फोकस करना चाहता हूं और आगे भी ऐसा करता रहूंगा.

View this post on Instagram
 

कलियुग के धर्मराज का नाम अधर्मराज कर देना चाहिए।द्वापर के धर्मराज सत्य बोलते थे धर्म का साथ देते थे।आज का अधर्मराज बेतुकी, बिना तर्क संगत बातें कहता है।अपने समर्थन में बेमतलब कहावतें सुनाता है। फ़िल्मी डाइयलोग बोलता है.. “जो शीशे के घर में रहते हैं वो दूसरों पर पत्थरनहीं फेंकते” पहले राज कुमार जैसी डाइयलोग डिलिवरी बनाओ फिर उनके डाइयलोग बोलो।” मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले तो उसे खट्टा कह रहे हैं” लगता है इन्हें अंगूरी पसंद है इसलिए अंगूर मिलने पर ये अति प्रसन्न हो गये। “ जिस FTII में तुम स्टूडेंट थे उसका मैं चेयरमैन रह चुका हूँ”। वाह रे चेयरमैन !!! कैसे चेयरमैन बने, कुर्सी पकड़ कर बैठ गए इसका दर्शन पूरा जग TV पर कर चुका है।एक बार इन्होंने मुझसे कहा था मुकेश मेरे घर के बाहर आठ दस OB वैन खड़े रहते हैं , इंटर्व्यू लेने।कुछ लोग बदनामी को भी नाम मानते हैं। क़सूर आज की राजनीति का है जिसमें घुसने का ये असफल प्रयत्न कर चुके हैं। आज की राजनीति हस्तिनापुर की राजनीति नहीं रही। आज चापलूसी चलती है।जो ये कर रहे है। एक ऐसे फूहड़ शो की जो मुझे हैरानी है इनका भी नहीं। यहाँ सिर्फ़ एक पैसेंजर बन कर आए थे। अंगूर पाकर धन्य हो गये और लगे चापलूसी करने शो के प्रडूसर्ज़ की ताकि फ़्यूचर में इन्हें फ़िल्म्ज़ में काम मिले। वैसे ये इनकी फ़ितरत है। महाभारत की यूनिट जानती है की कैसे ये रवि चोपड़ा की चापलूसी में पूरे घुसे हुए थे। कहते हैं मुकेश खन्ना महाभारत में सिर्फ़ एक ऐक्टर था जैसे मैं हूँ। इन्होंने कोई Phd नहीं की।की थी।अधर्मराज जी ये सच है जितनी महाभारत मैंने पढ़ी थी पूरी यूनिट ने नहीं पढ़ी होगी। गूफ़ी मुझसे पूछता था सात्यकी कौन था। मैंने उसे बताया था बहुत अच्छा वक़्ता था। SO KINDLY DONT QUESTION MY KNOWLEDGE OF MAHABHARAT !!शायद इसीलिए दुनिया कहती है कि मैं न्याय कर पाया भीष्म के रोल के साथ।जो तुम पूरी तरह से नहीं कर पाए। ज़रूरी नहीं हर कलाकार कहानी को पूरी तरह से जाने। एकता कपूर की महाभारत में रोनित राय ने माथे पर बैंड बाँध रखा था।सिकंदर लग रहा था।देव व्रत नहीं। उसने एक इंटर्व्यू में कहा था मैं रोल करते वक़्त किसी का किया हुआ पर्फ़ॉर्मन्स नहीं देखता।मैंने मुकेश का भी नहीं देखा। गुड।मैं इम्प्रेस हुआ उसकी इस बात पर। पर महाभारत ग्रंथ तो पढ़ो पुत्र आज लोग सिर्फ़ अपने डाइयलोग पढ़ते हैं।नई महाभारतों में सब माडल्ज़ लगे, सिक्स पैक लगे।महाभारत सास भी कभी बहु बन गया। इसलिए अधरमराज जी, मत कहो तुम ऐक्टर थे, मैं भी ऐक्टर था। जी नहीं, तुम गजेंद्र चौहान थे मैं मुकेश खन्ना था।

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

इससे पहले कपिल शर्मा ने मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए कहा था कि, इस वक्त जब पूरी दुनिया मुश्किल समय से जूझ रही है तो ऐसे में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना बहुत महत्वपूर्ण है. अब ये तो सामने वाले पर निर्भर करता है कि आपको किस बात में खुशी खोजनी है और किस बात में कमी. मैं अपनी खुशी और काम पर फोकस करना चाहता हूं और भविष्य में भी ऐसा ही करता रहूंगा.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Collection Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन भी गाड़े झंडे, 39 करोड़ का टच किया आंकड़ा, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन भी गाड़े झंडे, 39 करोड़ का टच किया आंकड़ा, जानें- सेटरडे कलेक्शन
Jasmin Bhasin Birthday: महंगी कारें, करोड़ों का घर... लग्जरी लाइफ जीती हैं जैस्मिन भसीन, जानें कितनी है नेटवर्थ
महंगी कारें, करोड़ों का घर... लग्जरी लाइफ जीती हैं जैस्मिन भसीन, जानें कितनी है नेटवर्थ
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छाए दुख के बादल, बाघा-बावरी की लव लाइफ में 'विलेन' बनेगा टपु
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छाए दुख के बादल, बाघा-बावरी की लव लाइफ में 'विलेन' बनेगा टपु
Carry on Jatta 4 Day 2 BO: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म ने दूसरे दिन उड़ाए गर्दे, इन 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने दूसरे दिन उड़ाए गर्दे, इन 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
Embed widget