एक्सप्लोरर

रमजान में सलमान खान के आने की अफवाह से जुटी भीड़, लॉकडाउन में सकड़ों पर उतरे हजारों लोग

अचानक एक अफवाह उड़ी कि सलमान खान लोगों में राहत सामग्री बांटने यहां आ रहे हैं. यह बात आग की तरह फैल गई और उनके उत्साहित प्रशंसक घरों से बाहर आ गए.

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ठाणें जिले के भिवंडी शहर में आने की अफवाह के बाद शहर में हजारों लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए. भिवंडी के खांडुपड़ा इलाके में बुधवार शाम को यह घटना हुई. इस इलाके में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक रहते हैं और इस समय रमजान महीने के दौरान उनके रोजे चल रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम अचानक एक अफवाह उड़ी कि सलमान खान लोगों में राहत सामग्री बांटने यहां आ रहे हैं. यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई और उनके सैकड़ों उत्साहित प्रशंसक घरों से बाहर आ गए.

वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को यह समझाने के लिए कड़ी मशक्कत की कि इलाके में किसी भी सेलिब्रिटी की कोई यात्रा निर्धारित नहीं है और लॉकडाउन के मद्देनजर वे तुरंत घर लौट जाएं.

अंत में निराश भीड़ वहां से तितर-बितर हुई. अब पुलिस उन भ्रामक संदेशों को फैलाने वाले शरारती लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने पहले से ही दबाव में चल रहे सुरक्षा बलों पर और दबाव डाला.

आपको बता दें कि सलमान खान ने पनवेल से सटे इलाके में अपने फार्महाउस से मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे अपने माता पिता से मिलने पहुंचे. इस यात्रा के लिए उन्होंने प्रशासन से सभी जरूरी अनुमतियां ले लीं थी और रात होने से पहले वापसी कर ली.

अभिनेता के माता-पिता सलीम और सलमा खान अपने बांद्रा स्थित घर पर रहते हैं, जबकि सलमान मार्च में लॉकडाउन की शुरुआत से ही फार्महाउस में ठहरे हुए हैं. उनके साथ बहन अर्पिता, उनके पति आयुष शर्मा और उनके बच्चे, भाई सोहेल खान के बेटे, कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर, दोस्त जैकलीन फर्नांडीज और वालुस्चा डीसूजा के अलावा उनके क्रू के कुछ लोग भी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म
Jana Nayagan BO Collection: 9.30 बजे तक 'जन नायकन' ने तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
9.30 बजे तक 'जन नायकन' ने तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget