एक्सप्लोरर

शाहरुख खान के साथ बीड़ी-सिगरेट शेयर किया करते थे मनोज बाजपेयी, याद किए दिल्ली के दिन

एक्टर मनोज बाजपेयी ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ दिल्ली में बिताए दिनों को याद किया है. उन्होंने बताया कि शाहरुख के साथ वह सिगरेट और बीड़ी शेयर किया करते थे. इसके अलावा उन्होंने शाहरुख की तारीफ भी की.

सुपरस्टार शाहरुख खान का स्टारडम किसी से छिपा नहीं है. शाहरुख के फैन्स लगातार उनसे अगली फिल्म के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई है. इस बीच एक्टर मनोज बाजपेयी ने शाहरुख से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है. वैसे भी शाहरुख और मनोज बाजपेयी दोस्ती कोई नई नहीं है. दोनों साथ में बेर्री जॉन्स के थिएटर में दिल्ली साथ नाटक किया करते थे.

बाद में दोनों ने मुंबई का रुख किया. इस बीच शाहरुख खान का करियर ग्राफ देखते ही देखते आसमान को छूता गया, वहीं मनोज ने भी अपनी एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग लकीर खींची. मनोज ने अपने थिएटर के दिनों को याद करते हुए फिल्मी बीट से कहा, 'वह अकेले ऐसे थे जो मारुति वैन से आते थे. वह पहले ऐसे शख्स थे जो मुझे दिल्ली ताज लेकर गए थे. हम बहुत जवान थे. वह कुछ समय के लिए थिएटर ग्रुप का हिस्सा रहे थे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

मनोज वाजपेयी ने आगे कहा, 'हम सिगरेट, बीड़ी शेयर करते थे जो भी हम अफोर्ड कर सकते थे. वह एकदम चार्मर थे, हमारे साथ की लड़कियों में वह बहुत पॉपुलर भी थे. उनके पास शब्दों का अपना ही तरीका था.' शाहरुख खान और मनोज बाजपेयी ने फिल्म वीर-ज़ारा में साथ काम किया है. दोनों की एक्टिंग को फिल्म में काफी पसंद किया गया था. फिल्म में प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी भी नजर आई थीं.

2018 में जब मनोज बाजपेयी से एक बार शाहरुख, सलमान, आमिर में से किसी एक खान को चुनने के लिए कहा गया था तो मनोज ने बिना कुछ सोचे समझे शाहरुख का नाम लिया था. उन्होंने कहा था कि वह शाहरुख को दिल्ली के दिनों से जानते हैं. उनकी सफलता के लिए प्रशंसा तो बनती ही है. जब मैं उनके घर की तरफ देखता हूं तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है.'

ये भी पढ़ें-

ब्रेकअप के बाद Ranbir Kapoor घंटों पार्क में बैठा करते थे, Deepika Padukone से दूर रहने का निकाला था ये तरीका

प्रियंका चोपड़ा की रेड ड्रेस ने जीता फैन्स का दिल, एक्ट्रेस ने मैनेजर अंजुला को यूं किया बर्थडे विश

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज साथ रहती है', अमिताभ बच्चन ने किया नाना पाटेकर को याद
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget