एक्सप्लोरर

गैंगस्टर विकास दुबे पर फिल्म बनाने की तैयारी, क्या मनोज बाजपेयी निभाएंगे लीड रोल?

मनोज बाजपेयी ने गैंगस्टर विकास दुबे पर बननेवाली फिल्म में रूचि तो दिखाई है, लेकिन जानिए जब एबीपी न्यूज़ ने मनोज से संपर्क किया तो उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा

मुम्बई: कानपुर में घात लगाकर उत्तर प्रदेश के 8 पुलिसकर्मियों को हत्या की साजिश में शामिल और उज्जैन में गिरफ्तारी के 24 घंटे में पुलिस द्वारा मार गिराये गये खूंखार गैंगस्टर विकास दुबे पर एक फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गयी है. खबर है कि मनोज बाजपेयी इस फिल्म में विकास दुबे के रोल में नजर आएंगे.

इस संदर्भ में मनोज बाजपेयी और इस फिल्म को प्रोड्यूस करने का इरादा रखनेवाले फिल्म निर्माता संदीप कपूर के बीच में हुई एक बातचीत के एक हिस्से को ऑडियो क्लिप के तौर पर निर्माता की तरफ से जारी किया गया है, जिसमें मनोज इस फिल्म को बनाने और इस फिल्म में विकास दुबे का रोल निभाने को लेकर कह रहे हैं, "अगर किरदार अच्छा हो, स्क्रिप्ट अच्छी हो, तो कोई भी रियल लाइफ कैरेरक्टर करने में मजा आएगा. जिन शख्स (विकास दुबे) की आप बात कर रहे हैं, उनकी ज़िंदगी नाटकीय रही है. बड़े पर्दे पर उनकी कहानी को लाना बहुत इंट्रेस्टिंग होग. देखते हैं क्या होता है."

इस संदर्भ में जब एबीपी न्यूज़ ने मनोज बाजपेयी से संपर्क साधा और उनकी आवाज वाले इस ऑडियो क्लिप का हवाला दिया,‌ तो उन्होंने इस ऑडियो क्लिप में अपनी आवाज़ होने से तो इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए मैसेज पर लिखा कहा, "गलत खबर."

इसके बाद जब एबीपी न्यूज़ ने निर्माता संदीप कपूर और उनके बीच बातचीत वाले ऑडियो वाली क्लिप का हवाला दिया तो मनोज बाजपेयी ने कहा, "लोग किसी भी तरह का अनुमान लगाने के लिए स्वतंत्र हैं. मैं स्क्रिप्ट और डायरेक्टर के भरोसे काम करता हूं, न की अनुमान के आधार पर."

एबीपी न्यूज़ ने जब निर्माता संदीप कपूर से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा, "हां, मनोज बाजपेयी ने सैद्धांतिक रूप से गैंगस्टर विकास दुबे के किरदार को निभाने के लिए हां कर दी है. ये ऑडियो हम दोनों के बीच हुई बातचीत का ही हिस्सा है."

मनोज बाजपेयी के साथ 2010 में फिल्म 'जुगाड़' और हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLiv पर रिलीज़ हुई फिल्म 'भोंसले' बना चुके संदीप कहते हैं, "विकास दुबे पर फिल्म बनाने का आइडिया मेरा ही साथ. ऐसे में मनोज बाजपेयी से जब मैंने इस विषय पर फिल्म बनाने की छेड़ी और उन्हें विकास दुबे का रोल करने के बारे में पूछा, तो उन्होंने फिल्म और विकास दुबे का रोल करने में काफी रुचि दिखाई है."

संदीप कपूर आगे कहते हैं, "मनोज का कहना है कि कहानी और किरदार बढ़िया ढंग से लिखे जाएं, तो वो विकास दुबे का किरदार निभाने को लेकर जरूर विचार करेंगे. अब हम फिल्म की कहानी को अच्छी तरीके से लिखे जाने पर ध्यान दे रहे हैं और इस फिल्म को डायरेक्टर करने के लिए एक अच्छे डायरेक्टर की तलाश में हैं."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब तेजस्वी प्रकाश के पापा को आया था हार्ट अटैक, देसी ब्लिंग में याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
जब तेजस्वी प्रकाश के पापा को आया था हार्ट अटैक, देसी ब्लिंग में याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
'मुझे भी बैन कर दिया गया था', रणवीर सिंह के 'डॉन 3' विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया बड़ा खुलासा
'मुझे भी बैन कर दिया गया था', रणवीर सिंह के 'डॉन 3' विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया बड़ा खुलासा
अक्षय कुमार का भोजपुरी अंदाज देख फैंस के बीच मची हलचल, बोले- 'ये नहीं सोचा था...'
अक्षय कुमार का भोजपुरी अंदाज देख फैंस के बीच मची हलचल, बोले- 'ये नहीं सोचा था...'
'राजा शिवाजी' बनी रितेश के करियर की सबसे बड़ी हिट, मराठी ही नहीं हिंदी फिल्मों को भी पछाड़ा
'राजा शिवाजी' बनी रितेश के करियर की सबसे बड़ी हिट, मराठी ही नहीं हिंदी फिल्मों को भी पछाड़ा

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
Embed widget