एक्सप्लोरर

Madhubala Birthday: Dilip Kumar से रिश्ता टूटने के बाद मधुबाला ने कैसे शूट किया था ये आइकॉनिक सीन, बहन ने किया खुलासा

Madhubala Birth Anniversary: मधुबाला ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया लेकिन मुगल-ए-आजम (Mughal-E-Azam) एक ऐसी क्लासिक फिल्म थी जो कि सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गई.

Madhubala in Mughal-E-Azam: बॉलीवुड की टाइमलेस ब्यूटी मधुबाला (Madhubala) की आज बर्थ एनिवर्सरी है. उनका असली नाम मुमताज बेगम दहलवी था. फिल्मों में उनकी जर्नी छोटी लेकिन यादगार रही. अपनी बेहतरीन अदायगी और खूबसूरती की वजह से मधुबाला को आज भी याद किया जाता है. यूं तो मधुबाला ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया लेकिन मुगल-ए-आजम (Mughal-E-Azam) एक ऐसी क्लासिक फिल्म थी जो कि सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गई.

इस फिल्म में मधुबाला ने ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ काम किया था. दोनों की स्क्रीन पर जोड़ी तो शानदार थी ही लेकिन रियल लाइफ में भी ये दोनों कभी बेहद करीब हुआ करते थे. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म मुगल-ए-आजम में दिलीप कुमार ने जहां शहजादे सलीम की भूमिका निभाई थी. वहीं, मधुबाला अनारकली की भूमिका में थीं. फिल्म को बनने में 16 साल का लंबा वक्त लग गया था और फिल्म पूरी होते-होते दोनों का रिश्ता टूट भी चुका था.


Madhubala Birthday: Dilip Kumar से रिश्ता टूटने के बाद मधुबाला ने कैसे शूट किया था ये आइकॉनिक सीन, बहन ने किया खुलासा

बहरहाल, फिल्म के मशहूर फेदर वाले सीन पर दिलीप कुमार ने अपनी बायोग्राफी 'द सब्सटेंस एंड द शैडो' में कहा था, आधी फिल्म की शूटिंग में तो हम एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे. मशहूर सीन जिसमें एक पंख हमारे होठों के बीच में आ जाता है, उसे शूट करते वक्त तक तो हम एक-दूसरे को देखकर हाय-हैलो तक नहीं करते थे.


Madhubala Birthday: Dilip Kumar से रिश्ता टूटने के बाद मधुबाला ने कैसे शूट किया था ये आइकॉनिक सीन, बहन ने किया खुलासा

मधुबाला की बहन मधुर ब्रिज भूषण ने भी इस सीन को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ बातें कहीं थीं. Etimes से बातचीत में उन्होंने कहा था, वो सीन इतने पैशन से इसलिए शूट हो पाया क्योंकि दोनों एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे. अगर प्यार दिल में है तो वो आंखों से झलकता है. प्यार कहां से शुरू होता है? आंखों से ही न? आपको बता दें कि 23 फरवरी, 1969 को मधुबाला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.

Valentine's Day सेलिब्रेशन में रोमांस में डूबीं Neha Kakkar, पति Rohanpreet Singh को कर लिया किस

शादी के बाद Madhubala से कभी नहीं मिले Dilip Kumar, कब्रिस्तान पहुंचने में भी कर दी थी देर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिट्स पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिट्स पर भड़के प्रिंस नरूला
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget