एक्सप्लोरर

बांग्ला सुपरस्टार सौमित्र चटर्जी के बाद अब पत्नी दीपा का भी कोलकाता में निधन

बेटी पाओलोमी चटर्जी ने कहा कि मां पिछले 45 सालों से डायबिटीज से भी ग्रस्त थीं और तमाम तरह की समस्याओं के चलते एक अर्से से उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी कराना पड़ रहा था.

मुम्बई: पिछले साल नवंबर महीने में बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार रहे और दुनिया भर में एक उम्दा अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले सौमित्र चटर्जी के निधन के बाद अब उनकी पत्नी दीपा चटर्जी का भी निधन हो गया. 83 वर्षीय दीपा चटर्जी ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात कोलकाता के कोलंबिया एशिया अस्पताल में अंतिम सांस ली.

कोलकाता से फोन पर मां के गुजर जाने की खबर की पुष्टि करते हुए उनकी बेटी पाओलोमी चटर्जी ने बताया कि उनकी मां लम्बे समय से किडनी की समस्या से ग्रस्त थीं और उनकी दोनों किडनियों ने काम करना बंद दिया. उन्होंने बताया कि खराब हो चुकीं किडनियों से उपजी जटिलताओं के चलते रात 2.00 बजे के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और वो चल बसीं.

पाओलोमी चटर्जी ने कहा कि मां पिछले 45 सालों से डायबिटीज से भी ग्रस्त थीं और तमाम तरह की समस्याओं के चलते एक अर्से से उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी कराना पड़ रहा था.

पाओलोमी ने रोते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "मेरी मां चार महीने पहले ही चल बसे बाबा को भी बहुत मिस किया करती थीं और अक्सर मुझसे कहा करती थीं कि उन्हें अब उनमें जीने की और इच्छा नहीं बची है."

उल्लेखनीय है कि सत्यजीत रे की बांग्ला फिल्म 'अपूर संसार' से अपना फिल्मी करियर शुरू करनेवाले और फिर उनके निर्देशन में बनी 14 फिल्मों में काम करनेवाले सौमित्र चटर्जी का 15 नवंबर, 2020 को कोलकाता में निधन हो गया था. 85 साल के सौमित्र चटर्जी को कोरोना के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया था. मगर कोरोना नेगेटिव आने के बाद पैदा हुईं अन्य जटिलताओं के चलते उनका निधन हो गया था.

सौमित्र और दीपा ने 1960 में पारंपरिक बांग्ला रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से मांगी माफी! मीका सिंह बोले- 'हर कलाकार सम्मान का हकदार है'
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
नागार्जुन की 'इटलु अर्जुन' की रिलीज टली, अनीश-अनस्वरा की फिल्म का इंतजार बढ़ा
नागार्जुन की 'इटलु अर्जुन' की रिलीज टली, अनीश-अनस्वरा की फिल्म का इंतजार बढ़ा
क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA
क्या कॉन्सर्ट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी शिल्पा राव? सपोर्ट में आई AICWA

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget