एक्सप्लोरर

Kissa-E-Bollywood: अमिताभ बच्चन के लिए किशोर कुमार ने गाना गाने से कर दिया था इनकार, ये थी वजह

Kissa-E-Bollywood: अमिताभ बच्चन की आवाज बनने का सपना बॉलीवुड का हर सिंगर देखता है. लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी शख्सियत भी हुई है जिसने उस दौर में अमिताभ के लिए गाना गाने से इकांर कर दिया जब वो शोहरत की बुलंदी पर थे.

Kissa-E-Bollywood: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जब शोहरत की बुलंदी पर थे, तब गायक किशोर कुमार को उनकी एक बात इस कदर नागवार गुजरी कि किशोर दा ने अमिताभ बच्चन के लिए गाना ही बंद कर दिया. बॉलीवुड का ये वो दौर था जब किशोर दा की आवाज को अमिताभ बच्चन की आवाज माना जाता था. अमिताभ बच्चन के लिए किशोर दा ने एक से बढ़कर एक गीत गाए. परदे पर अमिताभ बच्चन को जब गाने में किशोर दा की आवाज मिल जाती थी तो उस गाने के हिट होने की संभावना 100 फीसदी तक बढ़ जाती थी. किशोर दा ने अमिताभ बच्चन के लिए अपने फिल्मी करियर में 131 गाने गाए, जिनमें से तकरीबन 90 फीसदी गाने हिट हुए.

लेकिन एक वो दौर भी आया जब किशोर दा ने अमिताभ बच्चन के लिए गाना ही बंद कर दिया. ये सिलसिला एक या दो महीने तक नहीं, बल्कि कई बरसों तक चलता रहा है. बात सन् 1980 की है. एक बार किशोर दा ने अपनी एक फिल्म 'ममता की छांव' में अमिताभ बच्चन से गेस्ट रोल के लिए कहा.

व्यस्तता के कारण अमिताभ बच्चन ने किशोर दा को इनकार कर दिया. बताते हैं कि इसी बात से किशोर दा अमिताभ बच्चन से कुछ नाराज हो गए और उनके लिए गाना बंद कर दिया. यह वो समय था जब हर गायक अमिताभ बच्चन की आवाज बनना चाहता था. लेकिन अमिताभ बच्चन पर किशोर दा की ही आवाज दर्शकों को पसंद आती थी. जिस समय किशोर दा ने अमिताभ बच्चन के लिए गाना गाने से इनकार कर दिया तब कई अन्य गायकों ने अमिताभ के लिए गाने गाए, लेकिन दर्शकों को उनमें वो बात नजर नहीं आई जो कशिश किशोर दा की खनखकती आवाज में महसूस होती थी.

कई साल गुजरने के बाद इस बात को निर्माता,निर्देशक,संगीतकार और खुद अमिताभ बच्चन ने भी महसूस किया. दर्शक इस कमी को पहले ही महसूस कर चुके थे. काफी सोच विचार के बाद एक दिन अमिताभ बच्चन ने किशोर दा से मिलने का फैसला किया. किशोर कुमार के बड़े बेटे का जन्मदिन था. अमिताभ के लिए किशोर दा से मिलने का इससे बेहतर मौका क्या होता.

अमिताभ सीधे किशोर दा के घर पहुंच गए. किशोर कुमार फिल्म इंडस्ट्री में बेहद जिदांदिल इंसान माने जाते थे. हर कोई उनकी इस आदत से प्रभावित था. इस मुलाकात के बाद सब गिले शिकवे दूर हुए और किशोर दा अमिताभ बच्चन के लिए गाने के लिए राजी हो गए और इस जोड़ी ने एक बार फिर धूम मचा दी.

Kissa-E-Bollywood : शाहरुख के पिता की इस बात ने बदल दी उनकी जिंदगी, बन गए बॉलीवुड के किंग खान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
Box Office: चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget