एक्सप्लोरर

Kissa E Bollywood: प्रधानमंत्री के कहने पर इस एक्टर ने बना दी ऐसी फिल्म जिसे देखकर आज भी लोगों की आंखें हो जाती हैं नम

ये वो समय था जब देश को आजादी मिले कुछ ही बरस गुजरे थे. पाकिस्तान भारत को नुकसान पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रहा था, देश में अंदरूनी समस्याएं भी कम नहीं थीं. तब लोगों को जागरूक करने के लिए बॉलीवुड की मदद ली गई.

किस्सा-ए- बॉलीवुड: एक्टर मनोज कुमार का नाम बॉलीवुड में बड़े ही अदब के साथ लिया जाता है. मनोज कुमार ने देशभक्ति की भावनाओं से जुड़ी कई फिल्में बनाई जो बहुत ही ज्यादा पसंद की गईं. मनोज कुमार की फिल्मों में मनोरंजन के साथ जनता के लिए एक गंभीर संदेश भी होता था. मनोज कुमार की इसी खूबी से तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री बहुत प्रभावित थे. लाल बहादुर शास्त्री और मनोज कुमार से जुड़ा एक रोचक किस्सा है. वो किस्सा है ये-

वर्ष 1965 में मनोज कुमार ने फिल्म 'शहीद' का निर्माण किया था. इस फिल्म में उन्होंने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था, जिसे पर्दे पर दर्शकों ने बहुत पसंद किया. इस फिल्म को प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने संसद के सभी सांसदों के साथ दिल्ली में देखा था. इस फिल्म को देखने के बाद उन्होने मनोज कुमार को दिल्ली मिलने के लिए बुलाया.

प्रधानमंत्री के निमंत्रण को पाकर मनोज कुमार बहुत खुश हुए. वे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से मिलने दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने झुक कर उनके पैर छुए. लाल बहादुर शास्त्री ने फिल्म शहीद के लिए उन्हें बधाई और आर्शीवाद दिया. इसके बाद उन्होने मनोज कुमार को अपना नारा जय जवान, जय किसान के बारे में बताया.

लाल बहादुर शास्त्री ने कहा कि 'हम चाहते हैं कि आप इस विषय को लेकर एक फिल्म बनाएं'. उस समय देश कई तरह की समस्या से एक साथ जुझ रहा है. अन्न का संकट और पाकिस्तान की हरकतों से देश को बचाना बहुत जरूरी था. मनोज कुमार ने फिल्म का बनाने का आश्वासन दिया और मुंबई का रूख किया.

मनोज कुमार हवाई जहाज से सफर नहीं करते थे. लंबी यात्रा के लिए वे 'भारतीय रेल' पर ही भरोसा किया करते थे. दिल्ली से मुंबई का टिकट लेकर वे रेल पर सवार हो गए. दिल्ली से निकलते ही 'फरीदाबाद' जनपद की सीमा शुरू हो गई. रेल की खिड़की से उन्होनें देखा कि खेतों में पुरूष- महिलाएं और बच्चे पूरे उत्साह के साथ काम कर रहे हैं.

मनोज कुमार के दिमाग यहीं से फिल्म 'उपकार' का आईडिया आया. 'कसमे वादे प्यारे वफा सब बातें हैं, बातों का क्या' इस गाने को फिल्माने का पूरा सीन भी दिमाग में तैयार कर लिया. बाद में जब इस गाने को लोगों ने पर्दे पर देखा तो उनकी आंखे नम हो गई. फिल्म 'उपकार' का ये गाना जबरदस्त हिट हुआ. इस फिल्म ने लोगों को बहुत प्रभावित किया.

Kissa E Bollywood : बॉलीवुड का एक ऐसा गीतकार जिसने बताया कि 'कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget