एक्सप्लोरर

Bigg Boss 15: Salman Khan के शो में Katrina Kaif की होगी एंट्री, क्या विक्की कौशल संग शादी के राज का करेंगी खुलासा?

Salman Khan Show Bigg Boss 15: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 में कैटरीना कैफ इस वीकेंड के वार में नजर आने वाली हैं. एक बार फिर से बिग बॉस के सेट पर दोनों के बीच मस्ती देखने को मिलेगी.

Katrina Kaif Will Enter Salman Khan Show Bigg Boss 15: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रीमियर 2 अक्टूबर को हुआ था. आए दिन शो में एक नया हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है. कभी इस शो में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़ा देखने को मिलता है तो कभी किसी कंटेस्टेंट के बीच लव एंगल निकलकर सामने आ रहा है. हाल ही में बिग बॉस 15 में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है. वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद से बिग बॉस के घर में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. माइशा अय्यर (Maisha Aiyar) और ईशान सहगल (Ishaan Sehgal) के रिश्ते में काफी कुछ बदल चुका है. अब वीकेंड का वार भी सर पर है, ऐसे में एक बार फिर से सलमान खान कंटेस्टेंट को आड़े हाथ लेते हुए दिखाई देंगे. बिग बॉस में हर हफ्ते कोई ना कोई गेस्ट जरूर आता है. इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान के संग दिखाई देंगी कैटरीना कैफ.

रोहित शेट्टी भी होंगे साथ

कैटरीना कैफ बिग बॉस 15 के मंच पर अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की प्रमोशन करने वाली हैं. इस मौके पर कैटरीना कैफ के संग फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी दिखाई देंगे. इससे पहले कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने अमिताभ बच्चन के क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति 12 (Kon Banega Crorepati 12) में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बिग बॉस में पहले भी नजर आ चुकी हैं कैटरीना कैफ

एक दौर था जब कैटरीना कैफ और सलमान खान (Katrina Kaif And Salman Khan) के इश्क के चर्चे चारों तरफ हुआ करते थे. दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद भी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है. कैटरीना कैफ अक्सर सलमान खान के शो बिग बॉस में आती हैं. बिग बॉस के मंच पर कैटरीना कैफ और सलमान खान जो मस्ती करते हैं उसे लोग काफी पसंद भी करते हैं.
 
शादी से जुड़े राज खुल सकते हैं
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी से ज्यादा विक्की कौशल (Vicky Kaushal)  संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही मजेदार होगा कि कैटरीना कैफ बिग बॉस 15 में अपनी शादी से जुड़ी जानकारी को लेकर खुलासा करती हैं या नहीं.
 
ये भी पढ़ें...
 
 

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग, जानें- सुबह 10 बजे तक का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग, जानें- सुबह 10 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 First Review: आ गया 'आवारापन 2' का फर्स्ट रिव्यू, इमरान हाशमी ने शिव पंडित बन मचाया तहलका, होगी जबरदस्त हिट
आ गया 'आवारापन 2' का फर्स्ट रिव्यू, इमरान हाशमी ने शिव पंडित बन मचाया तहलका
Video: 'आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी...', जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अदाकारा वैजयंती माला के चरणों में किया सजदा, देखें वीडियो
जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अदाकारा वैजयंती माला के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कह दी ये बात
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget