एक्सप्लोरर

Valentine Day 2022: बेहद खास रहा Karan Kundrra और Tejasswi Prakash का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन, फैंस संग लाइव आकर किए कई खुलासे

Bollywood से लेकर टीवी सेलेब्स तक के लिए वैलेंटाइन डे खास रहा. वहीं न्यूली मेड कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने फैंस के लिए एक लाइव सेशन रखा था, जहां एक्टर ने अपनी लेडी लव से जुड़े कई खुलासे किए.

Valentine Day 2022: बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं. शो से बाहर आने के बाद दोनों की केमिस्ट्री और भी ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. साथ ही दोनों का प्यार भी परवान चढ़ रहा है. दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर भी कुछ ऐसा ही देखा गया. बीते दिन वैलेंटाइन डे के मौके पर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा लाइव आए थे. इनका लाइव सेशन कई मायनों में खास रहा. चलिए बताते हैं आपको..

तेजस्वी संग रोमांटिक हुए करण
यह लाइव सेशन तेजस्वी के घर पर हुआ था, जहां करण ने तेजस्वी की मां से उनकी शिकायत की और कहा कि उनकी बेटी बहुत इंतजार करवाती है. फिर रेड ड्रेस में तेजस्वी जब उनके सामने आती हैं तो उन्हें देख करण को उन पर प्यार आने लगता है. ऐसे में बातचीत के दौरान वह बार-बार अपनी लेडी लव को गालों पर किस करते दिखे. 

फैंस को किया वैलेंटाइन विश
फैंस के लिए रखे गए इस लाइव सेशन में सबसे खास बात यह रही कि महाराष्ट्रीयन गर्ल तेजस्वी ने मराठी में सभी को वैलेंटाइन डे विश किया, जबकि करण ने पंजाबी में बधाई दी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

तेजस्वी एक बिंदास पार्टनर हैं
करण कुंद्रा ने बताया कि तेजस्वी स्वभाव से काफी कूल और बिंदास हैं. उन्होंने करण के लिए अपने घर पर ही वैलेंटाइन सरप्राइज प्लान कर रखा था और उनके लिए बिरयानी भी बनाई थी. यही नहीं, वह उनके माता पिता के लिए भी डिनर प्लान करने वाली थीं, लेकिन उनका कहना था कि वह अपने बच्चों को एन्जॉय करते देखकर ही खुश हैं. अब भला प्यार भरे इस दिन पर अपने पार्टनर के अलावा उनकी फैमिली का भी जो ध्यान रखे, वह वाकई स्वभाव से काफी अच्छा होगा.

तेजस्वी से किया वादा
फैंस संग मस्ती और बातचीत के साथ करण ने तेजस्वी पर खूब प्यार तो लुटाया ही. इसी के साथ उन्होंने तेजस्वी का हमेशा ख्याल रखने की भी बात कही और उन्हें प्रॉमिस करते हुए कहा की वह उनका खूब ध्यान रखेंगे.

यह भी पढ़ें - Mohit Raina Post Wedding: देवों के देव महादेव फेम मोहित रैना ने शादी के बाद पहली बार दिखाईं अनदेखी तस्वीरें, पत्नी संग आए नजर

The Kapil Sharma Show: Gehraiyaan में इस सीन को शूट करने के लिए Deepika Padukone को देना पड़ा था बार-बार रीटेक, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ एकतरफा कहानी मत सुनो...', कुशाल टंडन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बहन टीना का फूटा गुस्सा
'सिर्फ एकतरफा कहानी मत सुनो...', कुशाल टंडन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बहन टीना का फूटा गुस्सा
Saturday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल'-'अल्फा' का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल'-'अल्फा' का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 6 बजे तक 24 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 6 बजे तक 24 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Balan The Boy BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई बच्चे की कहानी, बनी 2026 की मलयालम की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई बच्चे की कहानी, बनी 2026 की मलयालम की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget