एक्सप्लोरर

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को फिल्म 'दोस्ताना 2' से निकाला, आगे कभी काम नहीं करने की खाई कसम

फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि आखिर लीड एक्टर के तौर पर कार्तिक आर्यन की जगह कौन लेगा. एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर सूत्र ने कहा, "इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा."

'प्यार का पंचनामा' से मशहूर हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक लम्बे संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी और इन दिनों वो बड़े-बड़े निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम कर रहे थे. कार्तिक आर्यन का सपना था कि कभी न कभी वो करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के साथ भी काम करें और वो मौका उन्हें मिला फिल्म 'दोस्ताना 2' से. मगर फिल्म के बनने से पहले ही कार्तिक आर्यन का करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन से दोस्ताना टूट गया है.

धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े एक बेहद करीबी शख्स ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को 'दोस्ताना 2' से निकाल बाहर किया है और भविष्य में कार्तिक आर्यन के साथ कभी भी काम नहीं करने का फैसला किया है. 


करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को फिल्म 'दोस्ताना 2' से निकाला, आगे कभी काम नहीं करने की खाई कसम

आखिर फ्लोर पर जा चुकी फिल्म 'दोस्ताना' से अपने लीड एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म से निकालने की वजह क्या है? इस सवाल पर विश्वस्त सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से कहा, 'कार्तिक आर्यन का  अनप्रोफेशनल बर्ताव और फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर उनके क्रिएटिव मतभेद का होना कार्तिक आर्यन के फिल्म से निकाले जाने की प्रमुख वजहें है."

सूत्र ने सवाल करते हुए आगे कहा, "कार्तिक आर्यन को डेढ़ साल बाद ये बात समझ आई कि 'दोस्ताना 2' की स्क्रिप्ट में कोई खामी है और वो उसमें बदलाव चाहते हैं? कार्तिक के बर्ताव के मद्देनजर अब धर्मा प्रोडक्शन ने उनके साथ आगे कभी भी काम नहीं करने का फैसला किया है."

उल्लेखनीय है कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और डेब्यूटंट लक्ष्य लालवानी स्टारर 'दोस्ताना 2' की अब तक महज 20 दिनों की ही शूटिंग हुई है. पिछले पूरे साल कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की कोई शूटिंग नहीं हुई थी और 2019 में इस फिल्म के कुछ हिस्से फिल्माए गये थे. जल्द ही फिल्म की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू होने जा रही थी. मगर ऐसा होता इससे पहले ही कार्तिक आर्यन को करण जौहर ने फिल्म से हटा दिया.

मगर फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि आखिर लीड एक्टर के तौर पर कार्तिक आर्यन की जगह कौन लेगा. एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर सूत्र ने कहा, "इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा."

उल्लेखनीय है कि एबीपी न्यूज़ ने कार्तिक आर्यन का पक्ष जानने के लिए उनसे भी संपर्क करने की कोशिश की मगर खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया था.

यह भी देखें

बिकिनी और स्विमसूट में दिखा रणबीर की इस हीरोइन का जलवा, सोशल मीडिया पर छाया नया लुक

राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में क्यों हो रही देरी? कपल ने खुद बताई ये वजह

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल फिर होंगे साथ, सगाई तोड़ने पर बोलीं- 'गुमराह किया गया...'
पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल फिर होंगे साथ, सगाई तोड़ने पर बोलीं- 'गुमराह किया गया...'
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
सारा तेंदुलकर का बर्थडे सेलिब्रेशन, भाभी और फैमिली संग मनाया जश्न, वाइफ के साथ दिखे सचिन
सारा तेंदुलकर का बर्थडे सेलिब्रेशन, भाभी और फैमिली संग मनाया जश्न, वाइफ के साथ दिखे सचिन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget