एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा ने Comedy Nights With Kapil शो को ऑफ एयर करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इस वजह से बेड़ से उठना हो गया था मुश्किल

Kapil Sharma Revelation: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुआ. वीडियो में कपिल ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें अपने शो को ऑफ एयर करने पड़ गया था.

Kapil Sharma On The Comedy Nights With Kapil Off Air: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो Comedy Nights With Kapil एक बार फिर से खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है. अपने शो को मिल रहे रिस्पॉन्स से कपिल शर्मा काफी खुश भी हैं. दर्शक कपिल शर्मा के शो की खूब तारीफ करते हैं. एक वक्त ऐसा भी आया था जब कपिल शर्मा के शो को ऑफ एयर कर दिया गया था जिसके कारण उनके फैंस काफी निराश हो गए थे. वैसे कपिल शर्मा के लिए शो को ऑफ एयर करना आसान नहीं था. कपिल शर्मा ने हाल ही में बताया कि उन्हें किस कारण से शो को ऑफ एयर करना पड़ गया था.

Comedy Nights With Kapil इस कारण हुआ ऑफ एयर

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बताते हुए नजर आ रहे हैं कि बैक पेन की समस्या के कारण शो को ऑफ एयर करना पड़ा था. साल 2015 में पहली बार कपिल शर्मा को ये बैक पेन हुआ था. हालांकि उस दौरान कपिल को इस बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया था. उस दौरान कपिल अमेरिका में थे और उनकी मुलाकात एक डॉक्टर से हुई. उस डॉक्टर ने कॉमेडियन को Epidural दिया. इस मेडिसिन से कपिल को राहत तो मिली लेकिन समस्या वैसी ही रह गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल ने कहा स्पाइन हर चीज का मूल होता है. ऐसे में अगर उसी में इश्यू हो जाए तो समझ ही सकते हैं क्या स्थिति होगी. इसी वजह से रीढ़ की हड्डी का उदाहरण भी दिया जाता है. अगर किसी के रीढ़ में प्रॉब्लम आ जाए तो सबकुछ रूक जाता है. कपिल को अपना शो ऑफ एयर करना पड़ गया. इंजरी की वजह से उनके व्यवहार में खीझ आ गई. बेड से नहीं उठा जा रहा था. ऊपर से डॉक्टर ये भी कहते हैं कि लेटने से वजन बढ़ जाएगा इसलिए लिक्विड डाइट पर चले जाओ. एक तो पहले से आदमी दर्द में होता है उसके बाद सैलेड खाने दे दो तो उसकी परेशानियां डबल हो जाती है.

कपिल शर्मा का ये वीडियो वर्ल्ड स्पाइन डे के मौके पर शेयर किया गया था. कपिल ने अपने फैंस से ये भी कहा था कि आपके शरीर में अगर कोई बदलाव आ रहे हैं तो उस पर जरूर ध्यान दें.

ये भी पढ़ें..

Madhuri Dixit Anniversary: माधुरी दीक्षित की शादी को हुए 22 साल, वीडियो शेयर कर पति श्रीराम संग मैजिकल सफर की दिखाई एक झलक

Sardar Udham Singh Screening: सरदार उधम की स्क्रीनिंग में Katrina Kaif बनीं होस्ट, Vicky Kaushal संग रिलेशनशिप की चर्चा हुई तेज

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3', जानें- 4 बजे तक का कलेक्शन
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का 4 बजे का कलेक्शन
टाइगर पर हुई फायरिंग के बीच फैजू के रिसेप्शन में पहुंचीं बहन कृष्णा, भाई पर पूछे सवाल का नहीं दिया जवाब
टाइगर पर हुई फायरिंग के बीच रिसेप्शन में पहुंचीं बहन कृष्णा, नहीं दिया भाई का हेल्थ अपडेट
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
80 हजार का कुर्ता पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे रणबीर कपूर, 'रामायण' की रिलीज से पहले दिखा गजब लुक
80 हजार का कुर्ता पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे रणबीर, दिखा गजब लुक

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget