एक्सप्लोरर

2020 में Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बल्ले बल्ले, लोगों ने सबसे ज्यादा जेठालाल को खोजा, कई बड़े सीरियल्स पिछड़े

हाल ही में लिस्ट जारी की गई है जिसमें साल 2020 में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले टीवी सीरियल्स और फिल्म के बारे में बताया गया है.

पिछले 12 सालों से सब टीवी के चर्चित शो तारक मेहता कका उल्टा चश्मा(taarak mehta ka ooltah chashmah) का जलवा बरकरार है. बिना रुके ये शो 12 सालों से लगातार ऑन एयर हो रहा है. इसका कारण है इसका ऑरिजिनल कंटेंट जो लोगों को काफी भा रहा है. वहीं अब शो के मेकर्स और कलाकारों के लिए एक और खुशखबरी है वो ये है कि साल 2020 में लोगों ने याहू(Yahoo) पर सबसे ज्यादा इसी शो के सर्च किया और इसके बारे में जानने की कोशिश की. 

लिस्ट जारी

हाल ही में Yahoo India ने लिस्ट जारी की है जिसमें उन्होने साल 2020 में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले टीवी सीरियल्स और फिल्म के बारे में बताया जिसके पहले पायदान पर जेठालाल का शो तारक मेहता है. इसके बाद बाकी दूसरे सीरियल्स आते हैं. वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की बात करें तो दूसरे नंबर पर महाभारत ने जगह बनाई तो तीसरे नंबर पर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रही. जिसके बारे में लोगों ने याहू पर खूब सर्च किया. 

तारक मेहता ने कई बड़े सीरियल्स को पछाड़ा

हैरानी की बात ये है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने इस रेस में कई बड़े सीरियल्स को भी पछाड़ दिया है. द कपिल शर्मा शो, बिग बॉस और यहां तक कि लॉकडाऊन के दौरान खूब चर्चा में रहे 90 के दशक के रामायण(Ramayana) सीरियल भी इस लिस्ट में शामिल है लेकिन तारक मेहता के आगे सब पिछड़ गए हैं. यूं तो बिग बॉस(Bigg Boss) के पिछले सीज़न ने खूब सुर्खियां बंटोरी और इसके कंटेस्टेंट अभी तक भी ख़बरों में बने रहते हैं, बावजूद इसके ये शो सातवे नंबर पर आया है. वहीं रामायण चौथे नंबर पर तो कपिल का शो पांचवे नंबर पर काबिज रहा.

मिर्जापुर 10वें पायदान पर

वहीं सुपरहिट वेब सीरीज़ मिर्जापुर(Mirzapur) के चर्चे खूब हुए और खूब हो भी रहे हैं. लेकिन याहू इंडिया की माने तो सर्च के मामले में ये 10वें नंबर पर है. लोगों ने इसे सर्च तो किया है लेकिन कितना वो इस रैंकिंग से साफ हो गया है. खैर जो भी हो इस लिस्ट से तारक मेहता के शो की तो बल्ले बल्ले हो गई है. दरअसल इसके पीछे एक कारण भी है. ये शो हर उम्र के लोगों को भाता है. इस शो में बेहद ही साफ सुथरी और मनोरंजक कॉमेडी देखने को मिलती है जो बड़े और बच्चों दोनों को भाती है वो भी बिना किसी नुकसान के. यही कारण है कि साल 2008 से ये शो लगातार चल रहा है. और हर हफ्ते टीआरपी में भी टॉप पर रहता है. खास बात ये कि शो की मुख्य कलाकार में से एक दया बेन यानि दिशा वकानी शो से तकरीबन 2 सालों से दूर है फिर भी इसकी टीआरपी में किसी तरह की गिरावट नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें ः Bigg Boss 14 के फिनाले को लेकर अब सोशल मीडिया पर भी पूछे जा रहे हैं सवाल, क्या वाकई 1 हफ्ते में खत्म होने वाला है शो?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Dhurandhar The Revenge Live:'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
Live: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का क्रेज देख चौंके राकेश बेदी, बोले- 'अंदाजा था, लेकिन ये नहीं सोचा था'
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का क्रेज देख चौंके राकेश बेदी, बोले- 'अंदाजा था, लेकिन ये नहीं सोचा था'
'इसके पीछे बड़े नेटवर्क की साजिश', मोनालिसा- फरहान की शादी पर बोले सनोज मिश्रा, सरकार से की जांच की मांग
'इसके पीछे बड़े नेटवर्क की साजिश', मोनालिसा- फरहान की शादी पर बोले सनोज मिश्रा, सरकार से की जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget