एक्सप्लोरर

गुलजार की बेटी मेघना ने उनके 86वें जन्मदिन पर इस तरह किया विश, सोशल मीडिया पर शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

मशहूर कवि, पटकथा लेखक और निर्देशक गुलजार आज 86 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उनकी बेटी निर्देशक मेघना गुलजार ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, इस फोटो में मेघना अपने पिता गुलजार के साथ दिखाई दे रही है.

प्रख्यात लेखक, गीतकार, कवि और फिल्मकार गुलजार मंगलवार को 86 साल के हो गए. इस खास मौके पर उनकी बेटी और फिल्मकार मेघना गुलजार ने इंस्टाग्राम पर एक कविता के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर मेघना ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है. मेघना ने लिखा-‘मुझे पता है कि मैं सुरक्षित हूं, क्योंकि आपकी बाहें मुझे संरक्षण देती है. मुझे पता है कि मैं सही रास्ते पर हूं. क्योंकि आपने मेरी छोटी उंगली पकड़ कर मेरा मार्गदर्शन किया. वो सैल्यूलॉयड में पूरी तरह से तल्लीन हो गए, ताकि मुझे इसका पता लग सके.

मेघना आज जिस मकाम पर है वहां तक पहुंचने का पूरा श्रेय अपने पिता गुलजार को दिया है. सोशल मीडिया पर मेघना का दिल छू लेने वाला यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं फैंस गुलजार के स्वस्थ्य और दीर्घयु होने की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. ‘मुझे पता है कि मैं लिख सकती हूं, क्योंकि उन्होंने अपनी स्याही को मुझ पर उड़ेला है. मुझे पता है कि मैं कर सकती हूं, क्योंकि उनको यकीन है. मुझे पता है कि मैं हूं, क्योंकि वह हैं.’

इस कविता के साथ मेघना ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर की हैं, जिसमें ये दोनों एक-दूसरे को देखते नजर आ रहे हैं. गुलजार ने सन् 1961 में आई बलराज साहनी द्वारा अभिनीत फिल्म 'काबुलीवाला' के साथ एक गीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने अनगिनत फिल्मों में गीत और पटकथाएं लिखी हैं और साथ ही 'माचिस', 'आंधी', 'अंगूर', 'लेकिन', 'इजाजत', 'नमकीन', 'किनारा', 'मौसम', 'खुशबू', 'अचानक', 'परिचय' और 'कोशिश' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है.

गुलजार की बेटी मेघना ने उनके 86वें जन्मदिन पर इस तरह किया विश, सोशल मीडिया पर शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

गुलजार के फैंस ने भी उनकी लिखी कविताएं और गानों को शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दीं. एक यूजर ने ट्वीट किया, अपने खूबसूरत अल्फाजों के साथ हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए आपका शुक्रिया. किसी और ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो गुलजार साहब. सालों से आपके द्वारा किए गए खूबसूरत काम के चलते आपको धन्यवाद. आपकी नज्मों ने हर दिल को छुआ है.

गुलजार की बेटी मेघना ने उनके 86वें जन्मदिन पर इस तरह किया विश, सोशल मीडिया पर शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

वहीं बॉलीवुड हस्तियों ने भी गुलजार को उनके 86वें जन्मदिन की बधाई दी है. 18 अगस्त, 1939 को पंजाब में जन्मे गुलजार का वास्तविक नाम सम्पूर्ण सिंह कालरा है. देश के विभाजन के वक्त गुलजार का परिवार अमृतसर आकर बस गया. गुलजार मुंबई आ गए और वहां एक गैरेज में कार मैकेनिक का काम करने लगे.

गुलजार की बेटी मेघना ने उनके 86वें जन्मदिन पर इस तरह किया विश, सोशल मीडिया पर शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

हिंदी सिनेमा में उनके सराहनीय योगदानों के लिए साल 2004 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया. साल 2009 में फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में गीत जय हो के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. गुलजार को 2013 में हिंदी सिनेमा का सर्वोच्‍च सम्‍मान दादा साहेब फाल्‍के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. गुलजार ने 1973 में मशहूर अभिनेत्री राखी से शादी की और उनकी एक बेटी मेघना गुलजार है. मेघना गुलजार भी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को घटी 'स्पाइडर मैन' की कमाई, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें-बाकी फिल्मों का हाल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'धुरंधर' में हर चीज को असली दिखाने के लिए आदित्य धर ने पानी की तरह बहा दिए थें करोड़ों, आर माधवन का खुलासा
'धुरंधर' की डिटेलिंग में आदित्य धर ने खर्च कर दिए थे करोड़ों, आर माधवन का खुलासा
'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget