एक्सप्लोरर

Gehraiyaan के सेट पर डायरेक्टर ने कर दी थी Ananya Pandey की 'बेइज्ज़ती', हैरान रह गई थीं

shakun batra laugh on ananya panday: शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांथ चतुर्वेदी और धैर्य करवा लीड रोल में नज़र आ रहे हैं.

Gehraiyaan :  शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' (Gehraiyaan) इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनन्या पांडे (Ananya Panday), सिद्धांथ चतुर्वेदी (Siddhant chaturvedi) और धैर्य करवा (Dhairya karwa) लीड रोल में नज़र आ रहे हैं. फिलहाल चारों एक्टर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं. इस बीच अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो निर्देशक से जुड़ा एक मज़ेदार किस्सा शेयर करती नज़र आ रही हैं. जब एक सीन को लेकर अनन्या काफी एक्साइटेड थीं, उन्हें लगा था इस सीन में वो छा जाएंगी और निर्देशक उनकी बहुत तारीफ करेंगे, लेकिन जब वो बाहर आईं तो देखा कि शकुन उनपर हंस रहे थे, हालांकि हंसने की वजह कुछ और थी. उसी वीडियो में शकुन ने भी अपने हंसने की पीछे की वजह बता रहे हैं.

दरअसल, हाल ही में सभी स्टार्स ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें अनन्या ने बताया, 'स्क्रिप्ट में एक सीन था जिसे लेकर मैं बहुत एक्साइटेड थी. मुझे लगा था आज तो गजब का परफॉर्म करूंगी और शकुन खुश हो जाएंगे. तो मैं बाथरुम में अकेली थी और कैमरा था, मैं लगातार रो रही थी. मैंने सोचा जब मैं सीन पूरा कर के बाहर आऊंगी तो शकुन बहुत तारीफ करेंगे, लेकिन जब मैं बाथरूम से बाहर आई तो मैंने देखा शकुन बहुत ज़ोर-ज़ोर से हंस रहे हैं. शकुन मेरे मुंह पर हंस रहे थे और उन्हें देखकर मैं कन्फ्यूज़ हो गई कि मैंने कुछ गलत कर दिया क्या?.' अनन्या की बात पर दीपिका भी सहमती जताती हैं.

अनन्या और दीपिका की बात खत्म होने के बाद शकुन ने बताया कि वो भावुक सीन लिख देते हैं पर देख नहीं पाते. इस दौरान वो कहीं और चले जाते हैं क्योंकि उन्हें हंसी आ जाती है. शकुन को डर रहता है कि वो बीच में कहीं भी हंस पड़ेंगे और उस दिन अनन्या के साथ यही हुआ था. वहीं डायरेक्टर ने बताया कि वो जब ये सीन हेडफोन में सुन रहे थे तो उन्हें स्टार्स के पेट सो गुड़-गुड़ की आवाजें आ रही थीं इसलिए उन्हें बहुत हंसी आ रही थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget