एक्सप्लोरर

COVID-19 Rules Violation: गौहर खान की बढ़ी मुश्किलें, FWICE ने 2 महीने के लिए इंडस्ट्री से बैन करने का फैसला लिया

Mumbai COVID-19 Rules Violation Case: बीएमसी ने अभिनेत्री गौहर खान पर कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद होम क्वारंटीन के नियमों को न मानने को लेकर कल एफआईआर दर्ज की है. इसके बाद अब FWICE ने एक्ट्रेस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें दो महीने के लिए इंडस्ट्री से बैन कर‌ने का फैसला कर लिया है.

मुम्बई : कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद होम क्वारंटीन के नियमों को न मानने को लेकर मुम्बई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में गौहर खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने के बाद अब गौहर की मुश्किलों में और इजाफा होने जा रहा है.

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने गौहर खान के इस लापरवाह रवैये से नाराज होकर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें दो महीने के लिए इंडस्ट्री से बैन कर‌ने का फैसला कर लिया है.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए FWICE के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद गौहर खान का इस तरह से होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है.

उन्होंने कहा, "ऐसा करते हुए गौहर खान ये भूल गईं कि वे कितने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही हैं. होम क्वारंटीन के लिए बीएमसी ने उनके हाथ में स्टैम्प भी लगाया था और इसके बावजूद गौहर खान घर से बाहर निकलकर इधर-उधर घूम रहीं थीं और शूटिंग कर रही थीं. उनके इस बर्ताव को कतई सही नहीं ठहराया जा सकता है. इसी के चलते फेडरेशन ने उनपर उनपर दो महीने का बैन लगाने का फैसला किया है. हम जल्द ही फेडरेशन से जुड़े तमाम सदस्य संस्थाओं और गौहर को असहयोग से जुड़ा नोटिस भेजने जा रहे हैं."

बी. एन. तिवारी ने कहा कि आज की तारीख में कोरोना का शिकार होनेवाले बड़े से बड़े सितारे भी कोरोना के नियमों का पालन कर रहे हैं और ऐसे में गौहर को भी इस नियमों की अनदेखी करने‌ से बचना चाहिए था.

COVID-19 Rules Violation: गौहर खान की बढ़ी मुश्किलें, FWICE ने 2 महीने के लिए इंडस्ट्री से बैन करने का फैसला लिया

उल्लेखनीय है कि सोमवार को मुम्बई पुलिस के प्रवक्ता एस. चैतन्य ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया था कि कोविड-19 नियमों के उल्लंघन व कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद शूटिंग पर जाने के चलते ओशिवरा पुलिस स्टेशन ने संक्रामक रोग अधिनियम (1897) की विभिन्न धाराओं के तहत गौहर खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

COVID-19 Rules Violation: गौहर खान की बढ़ी मुश्किलें, FWICE ने 2 महीने के लिए इंडस्ट्री से बैन करने का फैसला लिया

इस बीच, सोमवार को पूरे दिन की चुप्पी के बाद गौहर खान की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि गौहर खान की  कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है और वो बीएमसी के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रही हैं. उनके इस बयान‌ में यह भी कहा गया है कि उन्हें लेकर किसी भी तरह की अटकलें लगाना सही नहीं है. उल्लेखनीय है कि बयान के साथ की गौहर की कोरोना रिपोर्ट भी भेजी गई है जिसमें टेस्ट कराने की तारीख और रिपोर्ट मिलने की तारीख 15 मार्च दर्ज है. मगर इससे पहले कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर उनकी स्थिति और बीएमसी द्वारा लगाये गये इल्जामों पर इस बयान में कुछ नहीं कहा गया है.

यह भी पढ़ें-

वजन घटाने के बाद एक्ट्रेस Shweta Tiwari ने कराया बेहद ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट, देखकर निगाहें ठहर जाएंगी

वजन घटाने के बाद एक्ट्रेस Shweta Tiwari ने कराया बेहद ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट, देखकर निगाहें ठहर जाएंगी

Sanjana Ganesan ने शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, पिंक सिल्क शेरवानी में Jasprit Bumrah भी जंचे, जानिए ब्राइडल लुक की पूरी डिटेल्स

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget