एक्सप्लोरर

फराह खान का Birthday आज, सोनू सूद ने कोरियोग्राफर, डायरेक्टर दोस्त को इस खास अंदाज में किया विश

कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह खान का आज जन्मदिन है. उनके बर्थ डे पर उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं सोनू सूद ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी और फराह की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

बॉलीवुड की बेहद फेमस कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह खान आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. फराह का जन्म 9 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ था. उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर बधाई दे रहे हैं. गरीबों के मसीहा और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर अपनी दोस्त फराह  खान को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी.

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर फराह को किया विश

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी और फराह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “ मेरी दोस्त, मेरी बहन, मेरी फैमिली और मेरी सबकुछ को हैप्पी बर्थ डे. फराह तुम्हारे जैसा कोई नहीं हो सकता है. तुम्हें ढेर सारा प्यार.”

View this post on Instagram
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

काफी मेहनत और संघर्ष के बाद बॉलीवुड में बनाई जगह

बॉलीवुड में फराह ने काफी मेहनत और संघर्ष के बाद एक मुकाम हासिल किया है. वह कई सुपरस्टार्स को नचा चुकी हैं और 100 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी कर चुकी हैं.  मुंबई में जन्मी फराह के पिता कमरान अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर थे. उन्होंने एक फिल्म ‘ऐसा भी होता है’ बनाई थी जो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद उनका पूरा परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया. कर्जा चुकाने के लिए फराह के पिता को घर का कीमती सामान और गहने बेचने पड़े थे. जब फराह सिर्फ 14 साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया और घर-परिवार की सारी जिम्मेदारी फराह के कंधों पर आ गई.

फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर बनकर शुरु किया काम

घर चलाने के लिए फराह ने फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू किया. काफी टैलेंटिड फराह स्टार्स को डांस के नए-नए स्टेप भी सिखाती रहती थी. 1993 का साल उनके लिए लकी रहा. दरअसल फिल्म जो जीता वही सिकंदर को कोरियोग्राफर मास्टर सरोज खान ने छोड़ दिया था और फिर फराह ने इस फिल्म के गाने ‘पहला नशा पहला खुमार’ को कोरियाग्राफ किया. ये गाना काफी हिट साबित हुआ. इसके बाद फराह की सफलता का दौर भी शुरू  हो गया. फराह ने शाहरुख खान की ‘ कभी हां कभी ना’ के गानों की कोरियोग्राफी की और यही से शाहरुख और फराह की दोस्ती परवान चढ़ी.

काफी इंटरेस्टिंग है फराह की लव स्टोरी

फराह ने जब 2004 में फिल्म ‘मैं हूं न‘ बनाने का फैसला किया तो उन्होंने शाहरुख खान को लीड में लेकर फिल्म बनाई.ये फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई और फराह खान बॉलीवुड की बड़ी फिल्म डायरेक्टर भी बन गईं. इसी फिल्म के सेट पर फराह की शिरीष कुंदर से मुलाकात हुई थी. उस समय शिरीष 25 साल के थे और फराह 32 साल की थी. लड़ाई से शुरु हुई इनकी कहानी जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई. दरअसल शिरीष फराह को काफी पसंद करते थे. उन्होंने ही फराह को प्रोपोज किया था और वह उनसे शादी करना चाहते थे. काफी सोच-विचार के बाद और फिर भाई साजिद के हां बोलने के बाद फराह ने अपने से 8 साल छोटे शिरीष के साथ 2004 में शादी कर ली. आज फराह और शिरीष हैप्पी मैरिड कपल हैं. इनके तीन बच्चे भी हैं. फराह और शिरीष ने मिलकर कई बड़ी फिल्में डायरेक्ट की हैं इनमें ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर शामिल हैं.

बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए 5 बार मिल चुका है फिल्मफेयर अवॉर्ड

फराह को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है. वह कई रिएलिटी शोज को जज कर चुकी हैं. फराह टीवी के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस को भी होस्ट कर चुकी हैं. फिलहाल फराह कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें हमेशा के लिए साथ छोड़कर गई आलिया भट्ट की बिल्ली, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में दी आखिरी विदाई नोरा फतेही का बोल्ड डांस वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम, यहां देखें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget