एक्सप्लोरर

SSR Death Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती के सीए से की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती की सीए रितेश शाह से पूछताछ की है. इससे एक दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत के सीए से भी पूछताछ की जा चुकी है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) रितेश शाह से पूछताछ की है. अधिकारियों ने कहा कि उनसे रिया और उनके (रिया के) भाई के स्वामित्व वाली कंपनियों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

अधिकारियों ने कहा कि शाह मंगलवार दोपहर 11.30 बजे ईडी के अधिकारियों के सामने एजेंसी के कार्यालय में पेश हुए. ईडी ने सोमवार को मुंबई में सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर से वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की थी. यह कार्रवाई ईडी द्वारा शुक्रवार को रिया और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज एक मामले के मद्देनजर की है. ईडी कुल 15 करोड़ रुपये के लेनदेन के मामले की जांच कर रही है, जो कथित तौर पर सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है.

सुशांत के पिता के. के. सिंह ने हाल ही में रिया के खिलाफ बिहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. ईडी ने बिहार पुलिस द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर मामले में रिया और उसके परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ा है. अधिकारी ने कहा कि एजेंसी आने वाले दिनों में मामले में पूछताछ के लिए कई लोगों को तलब करेगी. इससे पहले ईडी ने बैंकों से सुशांत और रिया के परिवार की दो कंपनियों का ब्योरा मांगा था.

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने गुरुवार को बिहार पुलिस द्वारा रिया के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर और बैंकों से सुशांत व रिया के परिवार की दो कंपनियों के विवरण मांगे थे. ईडी ने विव्रिडेज रियलिटिक्स के वित्तीय लेन-देन के विवरण भी मांगे हैं, जिसमें रिया एक निदेशक है और इसके साथ ही फ्रंट इंडिया फॉर वल्र्ड की जानकारी भी मांगी गई है, जिसमें उसका भाई शोविक निदेशक है.

सुशांत के पिता ने उनके बेटे को धोखा देने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पटना में रिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अभिनेता की मौत से पहले सुशांत और रिया रिलेशनशिप में थे. सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं, जिसमें उनके बेटे से पैसे लेना और मीडिया को उसकी मेडिकल रिपोर्ट का खुलासा करने की धमकी देना भी शामिल है. सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को उनसे दूर रखने का भी आरोप लगाया है.

इससे पहले दिन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
15 अगस्त पर 4.30 बजे तक 34 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget