एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 19: ‘डंकी’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, मुश्किल से कमाई कर पा रही है शाहरुख खान की फिल्म, जानें-19वें दिन का कलेक्शन

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की ‘डंकी’ की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती जा रही है. वहीं रिलीज के 19वें दिन भी फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई.

Dunki Box Office Collection Day 19:  शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी लकी रहा. साल की शुरुआत में ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया तो इसके बाद ‘जवान’ ने सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. साल के एंड में शाहरुख खान फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘डंकी’ से सिनेमाघरों में छा गए. किंग खान की ‘डंकी’ ने भी दर्शकों का दिल छूआ हालांकि फिल्म की कमाई ‘पठान’ और ‘जवान’ जितनी नहीं रही.

इसकी वजह ये भी रही कि डंकी को प्रभास की फिल्म ‘सालार’ से क्लैश करना पड़ा. हालांकि ‘डंकी’ ने भी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है लेकिन रिलीज के तीसरे हफ्ते में अब शाहरुख खान की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दम निकल रहा है. चलिए यहां जानते हैं डंकी ने रिलीज के 19वें दिन कितने करोड़ कमाए?

‘डंकी’ ने रिलीज के 19वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया
शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने 29.2 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. लग रहा था कि ये फिल्म प्रभास की सालार को धूल चटा देगी और किंग खान की तीसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्ट बन जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई है.

इस फिल्म की कमाई की बात करे ‘डंकी’ ने पहले हफ्ते में 160.22 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 46.25 करोड़ रुपये रही वहीं अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने जहां तीसरे फ्राइडे 2.25 करोड़ कमाए तो तीसरे शनिवार 3.6 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे रविवार ‘डंकी’ की कमाई 4.25 करोड़ रुपये रही. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे मंडे टेस्ट का रिजल्ट आ गया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने रिलीज के तीसरे मंडे यानी 19वें दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘डंकी’ की 19 दिनों की कुल कमाई अब 218.17 करोड़ रुपये हो गई है.

‘डंकी’ ने दुनियाभर में कितनी कर ली है कमाई?
‘डंकी’ वर्ल्डवाइड छाई हुई है और इस फिल्म को दुनियाभर की ऑडियंस से अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी के साथ इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड रिलीज के तीन हफ्तों में मोटी कमाई भी कर ली है. ‘डंकी’ के दुनियाभर में कलेक्शन की बात करें तो रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 18दिनों में ग्लोबली 444.44 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं 19वें दिन ये फिल्म 445 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

‘डंकी’ की स्टार कास्ट
‘डंकी’ का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म चार दोस्तों की लंदन जाने की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. 
ये भी पढ़ें:-Aquaman And The Lost Kingdom Collection: सालार, डंकी और एनिमल को दुनियाभर में कमाई के मामले में पटखनी देने वाली फिल्म क्यों मानी जा रही असफल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
Friendship Day 2026: अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget