एक्सप्लोरर

सुपरस्टार यश के बॉडीगार्ड में केजीएफ के डायरेक्टर को दिखा एक कलाकार, फिल्म में गरुड़ा बनाकर बना दिया सुपरस्टार

केजीएफ 2 के फैंस को रिलीज का इंतजार है तो वहीं इस फिल्म से जुड़े किस्से पढ़ने में भी दर्शकों को काफी दिलचस्पी है. वहीं इससे जुड़ा एक किस्सा है जो जुड़ा है फिल्म के दो अहम किरदारों रॉकी और गरुड़ा से.

साउथ के सुपरस्टार यश की केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. और फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर बेकरारी कितनी है ये हर कोई जानता है. फिल्म एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों कमा चुकी है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई का अनुमान खूब लगाया जा रहा है.

जहां फैंस को फिल्म रिलीज का इंतजार है तो वहीं इस फिल्म से जुड़े किस्से सुनने और पढ़ने में भी दर्शकों को काफी दिलचस्पी है. वहीं इससे जुड़ा एक किस्सा है जो जुड़ा है फिल्म के दो अहम किरदारों रॉकी और गरुड़ा से. केजीएफ चैप्टर 1 में जहां नायक था रॉकी तो वहीं खलनायक था गरुड़ा. और दोनों जबरदस्त थे. लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में गरुड़ा बने रामचंद्र राजू कभी अभिनेता यश के बॉडीगार्ड थे! 

यश का बॉडीगार्ड ऐसे बना गरुड़ा
यश के बॉडीगार्ड रामचंद्र राजू को भला इतना बड़ा रोल कैसे ऑफर हुआ. ये सवाल आपके मन में भी उठ रहा होगा. दरअसल, हुआ ये कि फिल्म के निर्देशक यश को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने के लिए पहुंचे थे उसी वक्त उनकी मुलाकात रामचंद्र राजू से हुई और वो उनके लुक से काफी इम्प्रेस हुए. उन्हें यश का बॉडीगार्ड इतना पसंद आया कि उन्होंने गरुड़ा जैसा अहम किरदार उन्हें ही ऑफर कर दिया.

केजीएफ चैप्टर 2 में भी दिखेंगे रामचंद्र राजू
केजीएफ चैप्टर 1 के अंत में गरुड़ा को रॉकी मौत के घाट उतार देता है लेकिन फ्लैशबैक के तौर पर गरुड़ा की कहानी को केजीएफ चैप्टर 2 में भी दिखाया जाएगा. वहीं गरुड़ा के बाद इस बार रॉकी का सामना अधीरा से होगा जो गरुड़ा से भी ज्यादा खूंखार और खौफनाक है. और ये रोल कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त निभा रहे हैं.

ये भी पढेंः बस ड्राइवर के बेटे हैं यश, KGF से बदली किस्मत, अब एक फिल्म के चार्ज करते हैं 15-20 करोड़ रुपए!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sanjeev Kumar Birth Anniversary: नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार
नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार
Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को फिर लगा ‘अल्फा’ की कमाई पर ब्रेक, लेकिन आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर, जानें- कमाने होंगे कितने करोड़?
बुधवार को फिर लगा ‘अल्फा’ की कमाई पर ब्रेक, लेकिन आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget