एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut बोलीं-किसानों को भड़काकर गायब हो गए Diljit Dosanjh, एक्टर ने दिया जवाब-पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.कंगना ने इस बार दिलजीत के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा को भी निशाने पर ले लिया है जिन्होंने पिछले दिनों किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था.

किसान आंदोलन पर पिछले दिनों कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच सोशल मीडिया पर जमकर कहासुनी हुई थी. दोनों के झगड़े ने इस कदर तूल पकड़ लिया था कि हर तरफ इन्हीं की चर्चा थी. कुछ दिनों तक मामला शांत रहा लेकिन कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

कंगना ने इस बार दिलजीत के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा को भी निशाने पर ले लिया है जिन्होंने पिछले दिनों किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था. कंगना ने एक न्यूज चैनल के वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''मैं चाहती हूं कि @diljitdosanjh और @priyankachopra जी जो कि किसानों के लिए लोकल क्रांतिकारियों की भूमिका में दिखे थे कम से कम एक वीडियो के जरिए किसानों को ये तो बताएं कि उन्हें विरोध किस बात का करना है,दोनों किसानों को भड़काकर ग़ायब हो गए हैं, देखो किसानों की और हमारे देश की ये हालत है.'

कंगना यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, जब प्रसिद्ध और जाने माने कलाकार मासूमों को भड़काते हैं,देश में शाहीन बाग़ जैसे दंगे/किसान आंदोलन जैसे विरोध करवाते हैं तो क्या सरकार को उनके ख़िलाफ़ किसी तरह की कार्रवाई या केस नहीं करना चाहिए? क्या इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों में खुल कर हिस्सा लेने वालों के लिये कोई सजा नहीं?

कंगना ने आगे लिखा, जब सब कोई कुछ भी कर रहे हैं तो मेरी भी कुछ डिमांड हैं, मुझे भी भारत के किए हुए सारे टुकड़े वापस चाहिए, मुझे चीन से कैलाश वापस चाहिए, मुझे राम राज्य वापस दो, नहीं तो मैं और मेरे फैन्स दिल्ली में किसान आंदोलन में हिस्सा लेंगे. #FarmerBill2020

कंगना ने अगली ट्वीट में दिलजीत और प्रियंका पर निशाना साधते हुए लिखा, किसान आंदोलन की अब तक की कॉस्ट 70,000 करोड़ है,धरने के कारण इंडस्ट्री और छोटी फैक्ट्रीयों में इकॉनोमिक स्लोडाउन होगा, जिससे दंगे भड़केंगे. @diljitdosanjh और @priyankachopra क्या आप अपने एक्शन समझते हैं कि इसके कितने गंभीर परिणाम हो सकते हैं, मुझे बताइए इसकी भरपाई कौन करेगा?

कंगना के इतने सारे ट्वीट पढ़कर दिलजीत दोसांझ चुप नहीं बैठे और उन्होंने मजाकिया अंदाज में इशारों-इशारों में कंगना को जवाब दे दिया. दिलजीत ने ट्विटर पर लिखा, सुनेया सी, पूंछ सीधी नहीं हो सकती. कंफर्म हो गया बे...एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, एक पंजाबी दी कहावत याद आ रही है, तू कौन मैं खामखाँ.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' करेगी बंपर ओपनिंग? 'द ओडिसी' के उड़ा देगी परखच्चे, जानें- प्रीडिक्शन
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' करेगी बंपर ओपनिंग? 'द ओडिसी' के उड़ा देगी परखच्चे, जानें- प्रीडिक्शन
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
तीसरी शादी करेंगे श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी? बोले- मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं
तीसरी शादी करेंगे श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी? बोले- मैं लिव-इन रिलेशनशिप में हूं

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget